उदयपुर

Holi Top Destination: ये है देश में होली के टॉप 10 डेस्टिनेशन, राजस्थान के इन 2 जिलों का नाम भी शामिल

Holi 2024: रंगों के त्योहार होली पर 25 मार्च को देश भर में जश्न मनाया जाएगा। यूं तो पूरे देश में इस त्योहार की रौनक देखने को मिलती है, लेकिन भारत की कुछ ऐसी जगह भी हैं, जहां अनूठे तरीके के साथ इस पर्व को मनाया जाता है। इन शहरों में होली का नजारा भी कुछ अलग होता है।

2 min read
Mar 16, 2024
holi_2024_celebration.jpg

Top 10 Holi Destination: रंगों के त्योहार होली पर 25 मार्च को देश भर में जश्न मनाया जाएगा। यूं तो पूरे देश में इस त्योहार की रौनक देखने को मिलती है, लेकिन भारत की कुछ ऐसी जगह भी हैं, जहां अनूठे तरीके के साथ इस पर्व को मनाया जाता है। इन शहरों में होली का नजारा भी कुछ अलग होता है। ऐसे में इन स्थानों पर जाकर होली मनाने का क्रेज अब बढ़ने लगा है। लोग इन मशहूर स्थानों की होली देखना और खेलना चाहते हैं। ऐसे में ट्रेवल एंड लीजर की ओर से टॉप 10 होली डेस्टिनेशंस की सूची जारी की गई है, जो इस होली पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग हैं।
उदयपुर व जयपुर में मनाएं होली

देश के टॉप होली डेस्टिनेशंस में राजस्थान का उदयपुर और जयपुर शहर शामिल है। दरअसल, उदयपुर के पुराने शहर में होली पर भव्य उत्सव होता है। जगदीश चौक पर होलिका दहन होता है और गणगौर घाट पर भी आयोजन होते हैं। वहीं, सिटी पैलेस में भी पारंपरिक तरीके से होलिका दहन होता है। अगले दिन रंग खेलने के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक शामिल होते हैं। इस दौरान लोक गीतों, ढोल, ढोलक व डीजे पर लोग जमकर थिरकते हैं। इसी तरह जयपुर में भी होली का विशेष आकर्षण होता है। इससे पहले ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल ट्रैवल ट्राइंगल ने भी सूची जारी की थी, जिसमें भी उदयपुर टॉप डेस्टिनेशंस में से एक था।
यह भी पढ़ें : होली से पहले राजस्थान सरकार महिलाओं को देगी तोहफा, मुफ्त में मिलने जा रही ये चीज


देश के टॉप 10 होली डेस्टिनेशंस -
1. मथुरा, उत्तर प्रदेश
2. वृंदावन , उत्तर प्रदेश
3. बरसाना, उत्तर प्रदेश
4. शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल
यह भी पढ़ें : लक्खी मेले के पहले दिन लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार, खाटूश्याम जी जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये काम की खबर

5. पुरुलिया, पश्चिम बंगाल
6. उदयपुर, राजस्थान
7. हम्पी, कर्नाटक
8. पुरी, ओडिशा
9. आनंदपुर साहिब, पंजाब
10. जयपुर, राजस्थान

Published on:
16 Mar 2024 08:55 am