8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली से पहले राजस्थान सरकार महिलाओं को देगी तोहफा, मुफ्त में मिलने जा रही ये चीज

CM Bhajanlal Sharma: कांग्रेस सरकार के समय पेपरलीक के जरिए युवाओं के साथ धोखा किया गया। बेरोजगारों के साथ भी छलावा किया, लेकिन हम युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों को छोडे़ंगे नहीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 14 Mar 2024, 8:32 AM IST

bhajanlal_sharma_big_gift_.jpg

CM Bhajanlal Big Gift: कांग्रेस सरकार के समय पेपरलीक के जरिए युवाओं के साथ धोखा किया गया। बेरोजगारों के साथ भी छलावा किया, लेकिन हम युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों को छोडे़ंगे नहीं। एसआईटी का गठन कर चुके हैं। 50 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


निम्बाहेड़ा की कृषि उपज मण्डी में मंगलवार को आयोजित किसान सम्मेलन एवं किसान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह बात कही। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार एक हजार महिलाओं को अयोध्या की यात्रा करवाएगी। इससे पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में डेढ़ लाख अफीम के पट्टे देंगे। इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रभुलाल सैनी, राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, कैबिनेट मंत्री हेमन्त मीणा, सहकारिता मंत्री गौतम दक, पूर्व मंत्री नरपतसिंह राजवी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : महिलाओं को सीएम भजनलाल का तोहफा, राजस्थान में 8 मार्च को इन जगहों पर होगी फ्री ENTRY



भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी ने कहा कि पिछले 10 साल में चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में विकास में कोई कमी नहीं रखी और आगे भी नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद मार्फिन की वजह से किसी भी किसान का पट्टा नहीं काटा गया।
यह भी पढ़ें : Good News: पीएम मोदी होली से पहले प्रदेशवासियों को देंगे ये गिफ्ट, मिलेगी कई बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोच केयर कॉम्प्लेक्स का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस मौके सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जैसलमेर और बाड़मेर जिलों के पर्यटन स्थलों का सर्किट बनाकर विकास किया जाएगा।