उदयपुर

Rain Alert : राजस्थान के इन जिलों में कल से होगी अतिभारी बारिश! 3-4-5 सितंबर को IMD का बड़ा अलर्ट

Rajasthan Heavy Rain Alert : राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। आगामी 24 घंटे में आगे बढ़ने की संभावना है।

2 min read
Sep 02, 2025
Feature image
फोटो पत्रिका

Rajasthan Heavy Rain Alert : राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। आगामी 24 घंटे में आगे बढ़ने की संभावना है। राज्य के उत्तरी भागों व हरियाणा के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर से मंगलवार को भरतपुर, जयपुर संभाग, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश व शेष भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कल से फिर भारी बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 3 सितंबर से राजस्थान में एक बार फिर से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 3-4-5 सितंबर को कोटा, उदयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 5 से 7 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बांसवाड़ा, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा और सवाईमाधोपुर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

4 सितंबर को इन जिलों में अलर्ट

बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा अलवर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झालावाड़, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, सलूम्बर, सवाईमाधोपुर, उदयपुर और टोंक जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

5 सितंबर को इन जिलों में अलर्ट

बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूम्बर, उदयपुर और सिरोही में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद, डीडवाना-कुचामन, जालोर, जोधपुर, नागौर और फलोदी जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Updated on:
02 Sept 2025 06:47 pm
Published on:
02 Sept 2025 03:54 pm