उदयपुर

श्रावण शुक्ल पक्ष की चौथ से शुरू होंगे मंशा महादेव के सोलह सोमवार के व्रत

मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए चौथ से शिवालयों में सुबह से ही व्रतधारी व्रत संकल्प लेंगे

less than 1 minute read
Aug 11, 2021
Sawan month mansha mahadev vrat

उदयपुर. चार माह तक किए जाने वाले मंशा महादेव व्रत श्रावण शुक्ल पक्ष की चौथ से प्रारंभ होंगे। हालांकि सावन मास में सोमवार को महत्व होने से कई श्रद्धालुओं ने सोमवार को ही मंशा या मनसा महादेव का पहला व्रत रखा था। मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए चौथ से शिवालयों में सुबह से ही व्रतधारी व्रत संकल्प लेंगे। फिर सूत के महादेव बना पूजा अर्चना करते हैं। इसके बाद कथा सुनी जाती है।

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तक चार माह तक प्रति सोमवार को व्रतधारियों द्वारा उत्साह से व्रत के साथ पूजा-अर्चना भजन कीर्तन किया जाएगा। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को व्रत का उद्यापन किया जाएगा। मान्यता है कि व्रत के करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। व्रत पूर्ण होने पर आटे गुड़ के लड्डू का प्रसाद तैयार कर उसके चार भाग किए जाते हैं। जिसमें एक भाग भगवान को भोग लगाया जाता है। एक भाग ब्राह्मण एक गाय को खिलाया जाता है। चौथे भाग का व्रतधारी अपने घर के सदस्यों में प्रसाद वितरित करता है।

Published on:
11 Aug 2021 09:39 pm
Also Read
View All