उदयपुर

Udaipur Gang Rape: मुंबई से इवेंट के लिए युवती को बुलाया उदयपुर, फार्महाउस में की पार्टी, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया रेप

Rajasthan Gang Rape Case: उदयपुर में मुंबई की एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। युवती को इवेंट के बहाने उदयपुर बुलाकर, सुखेर क्षेत्र के एक फार्महाउस में शराब पिलाकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
2 min read
Jan 16, 2026
Kota-Police
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Mumbai Woman Rape Case: उदयपुर के सुखेर थाने में 23 दिन के दरमियान गैंगरेप का दूसरा मामला सामने आया है। पहले IT कंपनी के पदाधिकारियों की ओर से कार्मिक के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी, वहीं अब मुंबई की युवती को उदयपुर बुलाकर दो आरोपियों की ओर से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना चार दिन पहले की बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि मुंबई की रहने वाली एक लड़की ने रिपोर्ट दी है। बताया कि हिरणमगरी क्षेत्र निवासी करण सिंह ने उसे इवेंट के सिलसिले में उदयपुर बुलाया था। इनकार करने पर उसने ज्यादा रुपए देने का लालच दिया। यहां आने पर आरोपी उसे सुखेर थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर ले गया।

वहां आरोपी करणसिंह उसके अन्य साथियों ने शराब पार्टी की। खुद ने शराब पी, वहीं युवती को भी शराब पिलाई। नशे की हालत में आरोपी और उसके एक अन्य साथी ने युवती के साथ बलात्कार किया।

इस दौरान आरोपी के तीन अन्य साथी भी फार्म हाउस पर मौजूद थे, जिनकी भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है। युवती ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसके आधार पर सुखेर थाना पुलिस ने गुरुवार रात को केस दर्ज किया है। पिछले तीन सप्ताह में ही दूसरी बार गैंगरेप का केस सामने आने पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। आला अधिकारी भी थाने पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली।

6 साल की बच्ची से बलात्कार

उदयपुर के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि मजदूरी पर आए एक परिवार की मासूम बेटी से बलात्कार होना बताया गया है। आरंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पश्चिम बंगाल निवासी कालू नामक व्यक्ति है। वह मासूम को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया था। उसके साथ बलात्कार किया और फिर धमकी देकर परिजनों को नहीं बताने के लिए भी कहा।

घटना के बाद मासूम रोती हुई परिवार के पास पहुंची तो घटना का पता चला। सूचना पर गोगुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। पुलिस ने मासूम का मेडिकल करवाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

Updated on:
16 Jan 2026 10:38 am
Published on:
16 Jan 2026 10:38 am