उदयपुर

Udaipur: खुद ही अपने मकान तोड़ने लगे लोग, नेशनल हाईवे-162E के लिए अतिक्रमण हटाने के मिले थे नोटिस

People Remove Illegal Encroachment: उदयपुर में नेशनल हाईवे-162E के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज हो गई है। नोटिस मिलने के बाद बलीचा गांव में कई लोग खुद ही अपने मकान और निर्माण हटाने में जुट गए हैं।
2 min read
Jul 20, 2026
Udaipur Encroachment Remove
हाईवे की जद में आ रहे निर्माण हटाते हुए ( फोटो: पत्रिका)

National Highway 162E: उदयपुर जिले के भटेवर निचली ओडन होकर गढ़बोर चारभुजा तक विकसित किए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-162ई के लिए अवाप्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई तेज हो गई है। प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी होने के बाद हल्दीघाटी क्षेत्र के बलीचा गांव में कई मकान और भवन मालिक स्वयं ही अपने निर्माण हटाने में जुट गए हैं। पिछले कुछ दिन से गांव में जेसीबी और मजदूरों की मदद से पक्के और कच्चे निर्माण तोड़े जा रहे हैं ताकि प्रशासन की कार्रवाई से पहले लोग अपना सामान और निर्माण सामग्री सुरक्षित निकाल सकें।

राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों की टीम लगातार क्षेत्र का दौरा कर रही है। अधिकारियों की ओर से चेतावनी दी जा रही है कि जिन लोगों ने अब तक अधिग्रहित भूमि से कब्जे नहीं हटाए हैं, वे निर्धारित समय में स्वयं निर्माण हटा लें अन्यथा प्रशासन की ओर से मशीनों के जरिये कार्रवाई की जाएगी और इससे होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। कई जगहों पर लोग अपने घरों से दरवाजे, खिड़कियां, लोहे की सामग्री और अन्य सामान निकालते नजर आए। वहीं कुछ भवन मालिक मजदूरों की मदद से पुराने निर्माण को हटाने में जुटे हुए हैं।

पूरी हो चुकी मुआवजा प्रक्रिया

राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों की टीम लगातार क्षेत्र का दौरा कर रही है। अधिकारियों की ओर से चेतावनी दी जा रही है कि जिन लोगों ने अब तक अधिग्रहित भूमि से कब्जे नहीं हटाए हैं, वे निर्धारित समय में स्वयं निर्माण हटा लें अन्यथा प्रशासन की ओर से मशीनों के जरिये कार्रवाई की जाएगी और इससे होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। अतिक्रमण हटने के बाद निर्माण कार्य में आने वाली बाधाएं कम होंगी और काम की गति बढ़ेगी।

पुलिस की मौजूदगी में हटा रहे निर्माण

हाल ही उदयपुर जिले में स्थित वल्लभनगर क्षेत्र में भी इसी परियोजना के तहत अवाप्त भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर बलीचा सहित पूरे कॉरिडोर में पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में अभियान चलाकर सभी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे, जिससे हाईवे निर्माण कार्य तय समय में पूरा किया जा सके।

Updated on:
20 Jul 2026 08:41 am
Published on:
20 Jul 2026 08:40 am