उदयपुर

ALERT: 27 नवंबर को राजस्थान के कौन-कौन से जिलों में बारिश की संभावना? जल्दी देखें मौसम विभाग की लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट

Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने 27-28 नवंबर को राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
less than 1 minute read
Nov 26, 2025
Weather
सर्दी में बारिश की प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

27 November Weather Report: मौसम विभाग ने 27-28 नवंबर को राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले 2 दिन बादल छाए रहने की संभावना है।

कल यानी 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और आसपास के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 28 नवंबर को अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान है।

IMD Rain Alert: इन जिलों में बारिश की संभावना

27 नवंबर को: उदयपुर, जोधपुर, अजमेर और आसपास के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

28 नवंबर को: अजमेर, जयपुर और आसपास के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

बाकी अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

Rajasthan Weather Update: मौसम में आएगा बदलाव

पिछले दिनों में ठंड का प्रभाव कम रहा लेकिन आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। बादल छाने से दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट आई। इस बदलाव से दिन में ठंडक बढ़ी।

Temperature Report: तापमान में बदलाव

मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री था। इस प्रकार दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई, जबकि रात का तापमान 2 डिग्री बढ़ा।

Updated on:
26 Nov 2025 04:18 pm
Published on:
26 Nov 2025 04:16 pm