उदयपुर

अब जाखम नहरों से मिलेगा रबी फसलों के लिए पानी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Nov 04, 2018
canal
8 ponds full of canal project

धरियावद. रबी फसल के लिए तहसील क्षेत्र के काश्तकारों के लिए सोमवार 5 नवम्बर से जाखम बांंध की दाई एवं बाई मुख्य नहरों से सिंंचाई के लिए पानी छोड़़ा़ जाएगा। इस बार काश्तकारों एवं किसानों को सिंंचाई के लिए 101 दिन नहरोंं से पानी मिलेगा। इधर नहरों में पानी छोडे जाने से पूर्व शनिवार दोपहर अधिशाषी अभियंता सीपी मेघवाल मय टीम ने तहसील क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक नहरी क्षेत्रों जिनमें दाई एवं बाई मुख्य नहर कैनाल स्थित ग्रामों का दौर किया तथा नहरों की स्थिति और करवाई गई ।

साफ सफाई का अवलोकन किया

इस दौरान अभियंता ने उपस्थित कर्मिकों को नहरोंं से पानी छोडे़़ जाने की अवधि में पूरी मुस्तैदी के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों को नहरी पानी का सद्पयोग करने नहरी पानी अवैध दोहन नहीं ब्लास्टिंग नहीं करने सहित विभिन्न प्रकार के निर्देश एवं सलाह दी। अधिशाषी अभियंता सीपी मेघवाल के अनुसार तहसील क्षेत्र के रबीफसल के लिए 16 हजार 708 हैक्टर क्षेत्र में जॉखम बांध की दाई एवं बाई मुख्य नहरों से काश्तकारों को फसल सिचाई के लिए इस बार 101 दिनोंं तक पानी मिलेंगा इसमें प्रथम कोर 5 नवम्बर से 2 दिसम्बर, प्रथम पाण 9 दिसम्बर से 1 जनवरी 2019, द्धितीय पाण 8 जनवरी से 1 फरवरी 2019, तृतीय पाण 8 फरवरी से 3 मार्च तक दिया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक पाण के बीच 6-6 दिन का अंतराल रखा जाएगा।
दाई एवं बाई मुख्यनहर पर चौबीस धंटे तैनात रहेंंगे कर्मिक:- अधिशाषी अभियंता चन्द्रप्रकाश के अनुसार सोमवार को नहरो से पानी छोडे जाने के साथ हीं दाई एवं बाई मुख्य कैनाल पर विभाग अधीनस्थ 20 से अधिक कर्मिक तैनात होगें इनका मुख्य कार्य पानी के अवैध दोहन को रोकना, सिपेज की स्थिती पत्ता करना, किसी प्रकार की गडबडी की सूचना देना सहित विभिन्न कार्य होंंगें उक्त टीम चौबीस धंटे अलग अलग चरणों में अपनी सेवाएं दिनरात देगी।

Published on:
04 Nov 2018 08:00 am