उदयपुर

Rajasthan : 21 अक्टूबर को लेकर उलझन में हैं सरकारी कर्मचारी, जानें क्या है माजरा

Rajasthan : 21 अक्टूबर को लेकर उलझन में हैं सरकारी कर्मचारी, जानें क्या है माजरा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2025, 12:31 PM IST
Rajasthan Government Employees are Confused about 21 October find out what matter is
फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : साल 2024 की तरह ही इस बार भी दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच एक दिन का अंतराल है। लिहाजा सरकारी कलेंडर के अनुसार दिवाली की छुट्टी 20 अक्टूबर की रहेगी, लेकिन गोवर्धन पूजा और भाई दूज की छुट्टी 22 व 23 अक्टूबर की होगी। इस बीच 21 अक्टूबर को कार्य दिवस रहेगा। लगातार तीन दिन छुट्टी के बजाय एक दिन का अंतराल होने से कर्मचारी वर्ग में असमंजस की स्थिति है।

आमतौर पर गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन की जाती है। लेकिन, इस साल भी दिवाली के अगले दिन नहीं होकर एक दिन अंतराल के बाद की जाएगी। दिवाली भले ही दो दिन मना ली जाएगी, लेकिन अंतराल के दिन (21 अक्टूबर) कार्य दिवस ने उलझन में डाल दिया है। यही स्थिति पिछले साल भी देखी गई थी, वहीं 2 साल पहले भी ऐसा हुआ है।

क्यों यह कभी-कभी होता है

प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा आती है। तिथि-सीमाएं स्थानीय समय और पंचांग पद्धति के आधार पर बदलती है। जब प्रतिपदा तिथि का आरभ समय और अमावस्या का समाप्ति समय ऐसे आते है कि सामान्य अगला दिन पंचांगीय रूप से नहीं बनता। ऐसे में पूजा एक दिन आगे बढ़ सकती है।

पंचांग सूत्रों ने दर्शाया है कि प्रातिपदा का आरभ-समय और किसी वर्ष में होने वाले ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा पारंपरिक रूप से अगले दिन के बजाय एक दिन आगे बढ़ गया। साल 2022 में ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन नहीं होकर एक दिन अंतराल के बाद की गई।

पहले कब कब रही यह स्थिति

2024 - दिवाली 31 अक्टूबर और गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को थी।
2023 - दिवाली 12 नवंबर और गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को थी।
2022 - दिवाली 24 अक्टूबर और गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को थी।

Updated on:
13 Oct 2025, 12:31 PM IST
Published on: