
Udaipur People Craze Hybrid Cars : राजस्थान के मशहूर लेकसिटी उदयपुर में हाइब्रिड कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। फ्यूल एफिशिएंट होने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण लोग इन्हें अपना रहे हैं। पिछले तीन साल में ही उदयपुर शहर में 1794 हाइब्रिड कारों की बिक्री हुई है। जबकि, इसकी तुलना में 721 इलेक्ट्रिक कारें बिकी है। ऑटोमोबाइल एक्सपर्टस के अनुसार हाइब्रिड कारों में एक से अधिक ईंधन विकल्प होते हैं। पिछले कुछ साल में लगातार बढ़ते पेट्रोल के दामों को देखकर लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख करना शुरू किया था। लेकिन, इसी बीच हाइब्रिड तकनीक के वाहन बाजार में आ गई। ऐसे में वाहन निर्माता कंपनियां भी इनके निर्माण पर जोर दे रही हैं। हाइब्रिड वाहनों में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी दी जाती है। वाहन पेट्रोल इंजन पर चलते समय बैटरी को चार्ज करता है और फिर बैटरी चार्ज होने पर मोटर की मदद से गाड़ी आगे बढ़ती है। बेहतर माइलेज होने के कारण बाजार में इनकी डिमांड बढ़ रही है।
पेट्रोल के दाम बढ़ने से पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों का बाजार भी बढ़ा है। कई वाहन निर्माता कम्पनियां इस क्षेत्र में नई आई है। वहीं स्थापित कम्पनियां भी इवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) के बाजार में उतरीं हैं। लेकिन, इनके दाम अधिक होने से लोगों की पहुंच से बाहर है। उदयपुर में वित्तीय वर्ष 2021-22 में सिर्फ 811 दुपहिया इवी बिके थे। वर्ष 2022-23 में इनकी बिक्री में रेकॉर्ड उछाल आया और 4591 टू व्हीलर बिके। हालांकि वर्ष 2023-24 में इनकी बिक्री में कुछ गिरावट आई और 3201 इवी की बिक्री हुई। महंगे दाम और हर डेढ-दो साल में बैट्री का बड़ा खर्च होने से कई लोग इनकी तुलना में पेट्रोल वाहन लेना मुनासिब समझते हैं।
यह भी पढ़ें -
जिला परिवहन अधिकारी अनिल कुमार सोनी ने बताया वाहनों में बाजार की मांग के अनुसार तकनीकी परिवर्तन हो रहे हैं। हाइब्रिड टेक्नोलोजी भी इसी का हिस्सा है। बेट्री का उपयोग होने से इसमें ईंधन की खपत कम होती है। इसीलिए लोग हाइब्रिड गाड़ियां लेना पसंद कर रहे हैं। परिवहन कार्यालय में पंजीकृत होने वाले वाहनों में इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में हाइब्रिड की संख्या अधिक है।
उदयपुर के जिला परिवहन कार्यालय में पंजीकृत वाहनों की रेकॉर्ड पर गौर करें तो पिछले तीन साल में इलेक्ट्रिक की तुलना में हाइबिड कारें अधिक बिक रही है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जहां 127 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री हुई, वहीं 404 हाइब्रिड कारें बिकी। इसी तरह वर्ष 2022-23 में 310 इलेक्ट्रिक तो 661 हाइब्रिड कारें बिकी। पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 310 इलेक्ट्रिक और 729 हाइब्रिड कारें बिकी।
661 हाइब्रिड कारें बिकी वर्ष 2022-23 में
729 हाइब्रिड कारें लोगों ने खरीदी 2023-24 में
3209 टू व्हीलर इवी बिकी वर्ष 2023-24 में।
वित्तीय वर्ष - टू व्हीलर इवी - इलेक्ट्रिक कार - हाइब्रिड कार
2021-22 - 811 - 284 - 404
2022-23 - 4591- 127- 661
2023-24 - 3209 -310 -729 ।
यह भी पढ़ें -