Sachin Pilot Great Sarcasm BJP : कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने टोंक में भाजपा पर जमकर तंज कसा। सचिन पायलट ने कहा लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद भाजपा के करीब 65-70 सांसद कम हो गए हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, भाजपा चुनाव से पहले 303 सीटों पर थी और उन्होंने 400 का नारा दिया था। 400 की बात करने वाले 200 कुछ पर आ गए हैं। यह जनादेश इस सरकार की नीतियों के खिलाफ है। पायलट ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार की राजनीति का पिछले 10 साल में परिचय दिया है उसके खिलाफ है।