
1 July Changed Many Major Arrangements : आज से नया महीना जुलाई शुरू हो गया है। आज सोमवार 1 जुलाई को कई प्रकार की व्यवस्थाएं बदल जाएंगी। इस महीने की शुरुआत के साथ ही मोबाइल टैरिफ और बैंक क्रेडिट कार्ड सहित कई तरह के नियमों में बदलाव हुआ है। 1 जुलाई से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की दर 15 से 30 रुपए तक कमी हुई है। अधीनस्थ न्यायालय का नया समय हो गया है। पुन: कोर्ट का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे हो गया है। आज से राजस्थान सहित पूरे देश में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो रहे हैं। तीनों नए कानून वर्तमान में लागू ब्रिटिश काल के भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और 1872 के भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। यह नए कानून के नाम भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम है। फरवरी में इसकी अधिसूचना जारी की गई थी।
एक जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नए नियम लागू हो गए हैं। सभी बैंकों को क्रेडिट कार्ड पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए से प्रोसेस करना होगा। हालांकि, बैंकों ने अभी तक इन निर्देशों का पालन नहीं किया है। अभी तक सिर्फ 8 बैंकों ने ही BBPS पर बिल पेमेंट एक्टिव किया है।
यह भी पढ़ें -
आपका पीएनबी में खाता है और लंबे समय से उपयोग में नहीं लिया है तो 1 जुलाई से बंद होगा। 30 अप्रेल 2024 तक जिन खातों को इस्तेमाल किए 3 साल से ज्यादा समय हो गया है, उसको एक महीने के भीतर बंद कर करने के लिए कहा था। इसकी डेटलाइन 30 जून तक रखी गई थी।
एयरटेल और जियो ने मोबाइल सेवाओं की दरों में 12 से 27 प्रतिशत की वृद्धि की है। जियो ने 75 जीबी पोस्टपेड प्लान की कीमत अब 399 रुपए से बढ़कर 449 रुपए हो रही है। इधर, एयरटेल ने अनलिमिटेड वॉयस प्लान में 179 रुपए के प्लान की कीमत 199 रुपए, 455 रुपए प्लान की कीमत 599 रुपए कर दी है।
1 जुलाई से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के नियम बदल जाएंगे। टेलीकॉम रेगुलेटर ने सिम स्वैप फ्रॉड रोकने के लिए सिम कार्ड चोरी होने या डैमेज होने की स्थिति में लॉकिंग पीरियड को सात दिन तक बढ़ा दिया है। मतलब अब एक दम आपको सिम नहीं मिलेगा, बल्कि इसके लिए सात दिन इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें -