अशोक गहलोत यहीं न रुके, उन्होंने आगे कहा, 7 महीने में भाजपा सरकार न एक नौकरी दे पाई है और न ही बेरोजगारी भत्ता दे रही है। सिर्फ भ्रामक प्रचार एवं सरकारी अधिकारियों से राजनीतिक बयानबाजी करवाकर रोजगार के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश का युवा देख रहा है कि कैसे झूठे वादे कर राज में आई भाजपा सरकार केवल कपोल प्रचार कर उनके भविष्य से खेल रही है।