Rajasthan Budget 2024 : राजस्थान विधानसभा का सत्र 3 जुलाई से शुरू होगा। राजस्थान का बजट कब पेश होगा? तो इसके जवाब है कि प्रदेश सरकार का बजट दस जुलाई को पेश होगा। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को इसके संकेत दिए। उन्होंने भाजपा कार्यालय में कहा कि बजट हर वर्ग के हित का होगा। काफी लम्बे समय बाद यह देखने को मिलेगा कि इस बार का बजट केन्द्र सरकार के बजट से पहले ही आ रहा है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनी है, उम्मीद पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। हमारे सीएम भजनलाल ने बड़ी—बड़ी घोषणाएं की है, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। बजट में बहुत अच्छा काम हो रहा है।