उदयपुर

Rajasthan Sports : खुशखबर, एसजीएफआइ ने राजस्थान को सौंपी 10 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी, जानिए

Rajasthan Sports : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) ने राजस्थान को 10 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी सौंपी। उदयपुर को हॉकी का जिम्मा मिला। प्रदेश में इन खेलों को कराने के लिए इन जिलों को जिम्मेदारी दी गई।
2 min read
Rajasthan Sports SGFI entrusts Rajasthan with responsibility of hosting 10 national championships know more
फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Sports : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) ने राजस्थान को 49वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में प्रमुख आयोजक राज्यों की सूची में शामिल कर 10 महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं की मेजबानी का जिम्मा सौंपा है। यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 3 साल से प्रदेश को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का बड़ा दायित्व दिया जा रहा है। इन खेलों में उदयपुर को हॉकी का जिम्मा मिला है। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की सक्रियता और विद्यालयों की मेजबानी क्षमता ने प्रदेश को शीर्ष स्कूल खेल केंद्रों में शामिल कर दिया है।

एसजीएफआइ की ओर से जारी सूची में 110 स्थानों पर राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें 43 खेल अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्गों में होंगे। इनमें से 10 का आयोजन प्रदेश में होना इसका प्रमाण है कि राज्य ने स्कूली खेलों के विकास में उल्लेखनीय प्रगति की है। हर खेल के आयोजन के लिए 15 लाख रुपए मिलेंगे।

इसलिए बढ़ा विश्वास

राजस्थान की मेजबानी क्षमता, बेहतर खेल अधोसंरचना, खेल प्रेमियों की सक्रिय कार्यप्रणाली और मैदान-प्रबंधन के उत्कृष्ट अनुभव को ध्यान में रखते हुए एसजीएफआइ ने इस बार प्रदेश पर विशेष विश्वास दिखाया है।

राष्ट्रीय पदक पर नौकरी में 2 फीसद बोनस

सरकारी नौकरियों में प्रतिशत बोनस अंक राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले स्कूल खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 2 प्रतिशत बोनस अंक दिए जाते हैं। यह नीति देश में अपने तरह की सबसे प्रभावी प्रेरणा योजनाओं में शामिल है। इससे न सिर्फ खिलाड़ियों में उत्साह बढता है, बल्कि विद्यालय और कोच भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने पर विशेष ध्यान देते हैं।

प्रदेश में इनकी मिली जिम्मेदारी। ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

प्रदेश में इनकी मिली जिम्मेदारी

खेल - कैटेगरी - कहां - कब
वॉलीबॉल अंडर 14 बॉयज जालोर नवंबर 2025
सेपक टकरा अंडर 17 -19 बॉयज गर्ल्स जोधपुर नवंबर 2025
खो खो अंडर 14 बॉयज गर्ल्स केकड़ी, बूंदी, हनुमानगढ़ दिसंबर 2025
टेनिस अंडर 17 गर्ल्स अजमेर दिसंबर 2025
हॉकी अंडर 19 बॉयज उदयपुर जनवरी 2026
नेटबॉल अंडर 17 बॉयज बाड़मेर जनवरी 2026
जूडो अंडर 14 बॉयज गर्ल्स श्रीगंगानगर, राजसमंद जनवरी 2026
बास्केटबॉल अंडर 19 बॉयज गर्ल्स बाड़मेर, भीलवाड़ा जनवरी 2026
क्रिकेट अंडर 14 बॉयज चूरू जनवरी 2026
हैंडबॉल अंडर 14 बॉयज गर्ल्स चित्तौड़गढ़ जनवरी 2026

उदयपुर को मेजबानी गौरव का विषय

हॉकी की मेजबानी उदयपुर को मिलना गर्व की बात है। इस आयोजन से खेल प्रतिभाओं को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। इस प्रतियोगिता से सरकारी सेवाओं में भी बोनस अंक मिलते हैं। खेल प्रतिभा रोजगार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेंगी।
डॉ. भैरू सिंह राठौड़, खेल विशेषज्ञ

Updated on:
16 Nov 2025 08:50 am
Published on:
15 Nov 2025 03:38 pm