
फाइल फोटो पत्रिका
Rajasthan Electricity : राजस्थान सरकार ने नवीकरणीय और आणविक ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन और खरीद के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने का दावा किया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी 2023 से लेकर जुलाई 2025 तक राज्य के डिस्कॉम्स ने विभिन्न नई इकाईयों से कुल 6308.66 मिलियन यूनिट बिजली खरीदी है। सरकार का कहना है कि इस उपलब्धि से प्रदेश के लाखों घरों में रोशनी पहुंची है। साथ ही उद्योग धंधों को भी ऊर्जा आपूर्ति में सहूलियत मिली है।
प्रदेश में बिजली उत्पादन का सबसे बड़ा हिस्सा सौर ऊर्जा संयंत्रों से आ रहा है। निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों की ओर से स्थापित संयंत्रों ने इस अवधि में 4013 मेगावाट से अधिक की उत्पादन क्षमता विकसित की है, जिससे 5541.7 मिलियन यूनिट बिजली खरीदी गई। इसमें कुसुम-ए और कुसुम-सी योजना के तहत किसानों की भागीदारी से संचालित संयंत्रों का योगदान भी अहम रहा।
पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए 94.5 मेगावाट क्षमता के बायोमास ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित हुए। इनसे 316.64 मिलियन यूनिट बिजली खरीदी गई। टोंक, सरदारशहर और जयपुर समेत कई जिलों में लगे ये संयंत्र कृषि अपशिष्ट और अन्य प्राकृतिक स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने से न केवल ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ रहे हैं, बल्कि किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को भी सीधा फायदा मिल रहा है। वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी यह पहल मील का पत्थर साबित हो रही है।
प्रदेश को न्यूक्लियर पॉवर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से स्थापित आणविक ऊर्जा संयंत्र से भी मजबूती मिली है। इस यूनिट से 350 मेगावाट क्षमता के जरिए 450.32 मिलियन यूनिट बिजली खरीदी गई। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट पर राज्य सरकार ने कोई राशि स्वीकृत नहीं की है, क्योंकि यह पूरी तरह केन्द्र सरकार के अधीन है।
इंडीन बायो पॉवर लिमिटेड देवली टोंक 8 83.59
यूनिवर्सल बायोमास एनर्जी प्रा.लि. 14.9 48.77
जारासर ग्रीन पॉवर एनर्जी प्रा.लि. 14.9 38.97
सरदारशहर एग्री एनर्जी प्रा.लि. 14.9 37.37
टीएनए रिन्यूवेवल एनर्जी प्रा.लि. 14.9 27.34
केटीए पॉवर प्रा.लि. 14.9 45.30
एमएस जिंदल अरबन मैनेजमेंट वेस्ट लि. 12 35.30
कुल 94.5 - 316.64
एसीएमई अकलेरा सोलर हैल्पिंग प्रा.लि. 250 1183.75
रिन्यू सोलर पॉवर प्रा.लि. (पी-1) 300 546.95
रिन्यू सोलर पॉवर प्रा.लि. (पी-2) 300 448.00
रिन्यू सोलर फोटोवोलेटिक प्रा.लि. 375 362.29
एनटीपीसी रिन्यूवेवल एनर्जी लि. 150 470.70
एनटीपीसी रिन्यूवेवल एनर्जी लि. 320 491.20
एसपीआरएनजी नेचुरल पॉवर 150 336.87
ग्रीन इन्फ्रा रिन्यूवेवल प्रोजेक्टस लि. 400 148.04
एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लि. 250 91.35
अवाडा एनर्जी 116.676 45.55
कुसुम-ए 397.25 853.78
कुसुम-सी 1004.56 563.22
कुल 4013.486 - 5541.7।
Published on:
15 Nov 2025 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
