उदयपुर

495 करोड़ की लागत से बिछेगा 45KM लंबा ट्रैक, ROB और 89 पुल होंगे तैयार, राजस्थान से MP तक मिलेगा सीधा संपर्क

Rajasthan Development: इस परियोजना की शुरुआत जनवरी 2024 में हुई। करीब 495 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहे इस प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Apr 30, 2026
Photo: AI

Broad-Gauge Line From Bari Sadri To Neemuch: बड़ी सादड़ी से नीमच तक ब्रॉडगेज लाइन बिछाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। 45 किमी लंबे इस रेल ट्रैक के निर्माण के बाद उदयपुर से नीमच का सफर पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। वर्तमान में परियोजना का 60 से 65 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, इस परियोजना की शुरुआत जनवरी 2024 में हुई। करीब 495 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहे इस प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। इसमें 15 किमी और 30 किमी के ट्रैक का निर्माण कार्य एक साथ प्रगति पर है। यह काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें

Indian Railways: हिण्डौनसिटी रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज तैयार, एस्केलेटर-लिफ्ट से आवागमन होगा आसान

एक आरओबी सहित कई पुलों का निर्माण

परियोजना के तहत एक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा। इसके अलावा 11 बड़े पुल और 78 छोटे पुलों का निर्माण भी किया जा रहा है, जो विभिन्न नदी-नालों पर बनाए जाएंगे।

मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

नीमच और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उदयपुर के एमबी अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में उपचार के लिए आते हैं। इस रेल लाइन के पूर्ण होने पर मरीजों को नियमित इलाज के लिए सस्ता और सुलभ परिवहन साधन उपलब्ध हो सकेगा।

मध्यप्रदेश से बनेगा सीधा संपर्क

वर्तमान में रेल मार्ग से मध्यप्रदेश जाने के लिए चित्तौड़गढ़ होकर जाना पड़ता है। बड़ी सादड़ी-नीमच ब्रॉडगेज लाइन के पूर्ण होने पर मावली के बाद भींडर और कानोड़ होते हुए नीमच तक नया रेल मार्ग उपलब्ध होगा। इससे भविष्य में इस ट्रैक पर यात्री ट्रेनों के साथ-साथ मालगाड़ियों का संचालन भी संभव हो सकेगा।

ये भी पढ़ें

BSF से रिटायर्ड होकर खेती में लगे फौजी गोपाल ने डेनमार्क की तकनीक से बनाया ₹8 लाख का बिजनेस मॉडल
Updated on:
30 Apr 2026 04:05 pm
Published on:
30 Apr 2026 04:01 pm
Also Read
View All