29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्नीचर फैक्ट्री के स्क्रैप गोदाम में आग, दूर तक दिखे धुएं के गुबार

मुख्य अग्निशमन अधिकारी बीएल चौधरी ने बताया कि फैक्ट्री के स्क्रैप यार्ड में आग लगी थी। फैक्ट्री का खुद का भी फायर फाइटिंग सिस्टम लगा हुआ है, इससे आग बुझाने का प्रयास किया गया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। फोम और पॉलीथिन सामग्री में आग लगने के कारण धुआं ज्यादा फैला। स्थिति विकट होने की स्थिति में निगम की दमकल टीम ने मोर्चा संभाला। फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

less than 1 minute read
Google source verification
बड़गांव थाना क्षेत्र के लोयरा स्थित फर्नीचर फैक्ट्री के स्क्रैप गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

source patrika photo

लोयरा की घटना, पांच दमकल वाहनों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

उदयपुर. बड़गांव थाना क्षेत्र के लोयरा स्थित फर्नीचर फैक्ट्री के स्क्रैप गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में रखे वेस्ट मटेरियल में लगी थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड और बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी बीएल चौधरी ने बताया कि फैक्ट्री के स्क्रैप यार्ड में आग लगी थी। फैक्ट्री का खुद का भी फायर फाइटिंग सिस्टम लगा हुआ है, इससे आग बुझाने का प्रयास किया गया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। फोम और पॉलीथिन सामग्री में आग लगने के कारण धुआं ज्यादा फैला। स्थिति विकट होने की स्थिति में निगम की दमकल टीम ने मोर्चा संभाला। फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फैक्ट्री परिसर से निकल रहे बिजली लाइन में ब्लास्ट हुआ था। इसके बाद वेस्ट मटेरियल ने आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से फैली कि एकाएक काबू पाना मुश्किल हो गया। फैक्ट्री कार्मिकों ने आग को फैलने से रोका तब तक दमकल वाहन पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया गया।