उदयपुर

वह जंगल में चीखती रही..क‍िसी ने नहीं सुनी पुकार..उदयपुर में 10 साल की बच्‍ची की अस्‍मत हुई तार-तार, हालत नाजुक

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Aug 16, 2018
rape with minor
वह जंगल में चीखती रही..क‍िसी ने नहीं सुनी पुकार..उदयपुर में 10 साल की बच्‍ची की अस्‍मत हुई तार-तार, हालत नाजुक

शंकर पटेल/ गींगला.उदयपुर जिले के सलूंबर थाना क्षेत्र के गींंगला कस्बे में बुधवार को एक शर्मनाक घटना घटित हुई जहां एक और स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों में बेटी बचाओ पर नाटक का मंचन हुआ, वहींं दोपहर बाद एक 10 वर्षीय बालिका के साथ रेप की घटना ने सबको झकझोर दिया। गींंगला कस्बे की एक 10 वर्षीय बालिका जंगल में बकरियां चराने गई थी तभी दोपहर करीब 2 बजे मुंह पर रुमाल बांध एक युवक आया और उसे बहला-फुसलाकर उसके पिताजी से जान पहचान बता कर जंगल में ले गया और रेप किया।

आवाज करने पर बच्ची के मुंह पर कपड़ा बांध दिया, बाद में वह भाग निकला। बच्ची रोती हुई घर आई, जहां उस की काकी को आपबीती बताई। लहूलुहान हालत में बच्ची को लेकर परिजन गींंगला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने नाज़ुक हालत को देखते हुए सलूंबर के लिए रेफर कर दिया। जहां उसे सलूंबर सामान्य चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के लिए रेफर कर द‍िया। इस दौरान सलूंबर पुलिस वृताधिकारी शैलेंद्र सिंह के साथ सलूंबर चिकित्सालय पहुंचे और बालिका व परिजनों से जानकारी ली।

गांवड़ा पाल पुलिस चौकियों सहित सलूंबर का पुलिस जाप्ता गींंगला में थोड़ी अधिक क्षेत्र में सघन जांच और तलाशी में जुट गया। देर रात तक बालिका के बताए हुलिए के अनुसार संदिग्धों से पूछताछ करने में लगी रही ग्रामीणों ने बताया कि घटना को लेकर जबरदस्त रोष व्याप्त है और बच्ची के साथ रेप का क्षेत्र में यह पहला मामला बताया जा रहा है जो स्वतंत्रता दिवस पर घटित घटना को झकझोर कर देने वाला है हालांकि पुलिस के आला अधिकारी जांच मेें डटे हुए हैं । डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची है और आरोपी के सुराग जुटाए जा रहे हैं। वहींं, बच्‍ची एमबी अस्‍‍‍‍पताल में उपचाररत है।

Published on:
16 Aug 2018 12:59 pm