5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता के दोस्‍तों ने ही बनाया बच्‍ची को हवस का शिकार, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

15 साल की लड़की के साथ उसके पिता के दोस्‍तों ने बलात्‍कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

2 min read
Google source verification
delhi news

पिता के दोस्‍तों ने ही बनाया बच्‍ची को हवस का शिकार, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली : देश की राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मात्र 15 साल की लड़की के साथ उसके पिता के दोस्‍तों ने बलात्‍कार जैसे जघन्‍य अपराध को अंजाम दिया और यह धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो अंजाम अच्‍छा नहीं होगा, खासकर अपने पिता को तो इस बारे में कुछ नहीं बताना।

चाची को बताने के बाद दर्ज कराई गई शिकायत
उस शिकार बच्‍ची ने काफी डरते-डरते शनिवार को इस घटना की जानकारी अपनी चाची को दी। इसके बाद चाची ने घर के बाकी सदस्‍यों को इस बारे में बताया। फिर इसके बाद सारे परिजन इकट्ठे पुलिस स्‍टेशन जाकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिता के आरोपी तीन दोस्‍तों को गिरफ्तार कर लिया है और वह मामले की जांच कर रही है।

लंबे से समय से कर रहे थे बलात्‍कार
पुलिस ने जानकारी दी कि यह मामला उत्तम नगर इलाके का है। 15 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता का तलाक हो चुका है। वह अपने पिता और चाचा-चाची के साथ रहती है। पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह तीनों आरोपी उसके पिता के दोस्‍त हैं। उसके पिता ही उन्‍हें अपने घर बुलाते थे। उन्‍होंने जब अपनी पारिवारिक स्थिति के बारे में उन्‍हें बताया था तो इसके बाद वे तीनों ऐसे समय में घर आने लगे, जब उसके पिता और चाचा-चाची घर पर नहीं रहते। उन्‍होंने अलग-अलग दिन आकर उसके साथ बलात्‍कार किया करते थे।

पिता को बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने अपने साथ हुए बलात्‍कार के बारे में किसी को बताया तो अंजाम अच्‍छा नहीं होगा। अगर इसकी सूचना अपने पिता को दी तो सीधे जान से मार डालेंगे। बता दें कि पुलिस ने उन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान 57 वर्षीय विनोद, 52 वर्षीय भगवान दास और 49 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है। पुलिस ने इनमें से दो को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरे आरोपी सुभाष की सोमवार को गिरफ्तार किया गया। तीनों को जेल भेज दिया गया है।