13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित 15‍ अगस्‍त की पार्टी में आप विधायकों को नहीं मिला मौका, सौरभ ने पूछा सवाल

सौरभ भारद्वाज ने इस ट्वीट के साथ दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तस्वीर और खबर की लिंक भी डाली है।
less than 1 minute read
Google source verification
independence

राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित 15‍ अगस्‍त की पार्टी में आप विधायकों को नहीं मिला मौका, सौरभ ने पूछा सवाल

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के दौरान राष्ट्रपति भवन में हर साल होने वाले एट होम कार्यक्रम में इस बार आम आदमी पार्टी के विधायकों को आमंत्रित नहीं किया गया है। इस पर आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर राष्‍ट्रपति भवन से सवाल पूछा है- श्रीमान राष्ट्रपति भवन, यह पुरानी परंपरा रही है कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एट होम कार्यक्रम में दिल्ली के विधायकों को भी आमंत्रित किया जाता रहा है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी हमें आमंत्रित किया करते थे, लेकिन आपने दिल्ली के विधायकों को आमंत्रित करना बंद कर दिया है। इसका कोई कारण श्रीमान?

केजरीवाल के साथ पूर्व राष्‍ट्रपति की तस्‍वीर की साझा
सौरभ भारद्वाज ने इस ट्वीट के साथ दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तस्वीर और खबर की लिंक भी डाली है। यह खबर 2015 के एट होम कार्यक्रम की है। इस तस्‍वीर में केजरीवाल के कंधे पर तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कंधे पर हाथ रखे दिख रहे हैं और अरविंद केजरीवाल के हाथ में एक तश्‍तरी है और उसमें पेस्ट्री दिख रही है। तस्‍वीर देखकर ऐसा लगता है कि तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति अरविंद केजरीवाल से कुछ कह रहे हैं। खबर के अनुसार, तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी अरविंद केजरीवाल को कह रहे हैं कि थोड़ी और पेस्‍ट्री। यह नुकसान नहीं करेगा, जबकि अरविंद केजरीवाल पूरी विनम्रता के साथ मना कर रहे हैं। नहीं बस अब और नहीं।
बता दें कि राष्‍ट्रपति के यहां आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश के तमाम दल के गणमान्य नेता, डिप्लोमैट्स और वरिष्ठ नौकरशाह और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को निमंत्रण दिया जाता है।