उदयपुर

‘उदयपुर फाइल्स’ वीडियो कांड… राजनीतिक हलकों में अब 12 मार्च को लेकर चर्चाएं तेज, जानें दो वजह

Udaipur BJP Leader Video Case: भाजपा नेत्री से जुड़े वीडियो, ब्लैकमेलिंग और बलात्कार के चर्चित केस को लेकर पार्टी और राजनीतिक हलकों में अब 12 तारीख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

less than 1 minute read
Mar 10, 2026
एआई तस्वीर

Udaipur BJP Leader Video Case : उदयपुर। भाजपा नेत्री से जुड़े वीडियो, ब्लैकमेलिंग और बलात्कार के चर्चित केस को लेकर पार्टी और राजनीतिक हलकों में अब 12 तारीख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। संगठन और स्थानीय राजनीति में इसे अहम दिन माना जा रहा है।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार वीडियो कांड की चर्चाओं के बीच 12 तारीख अहम मानी जा रही है। पहली वजह यह है कि राज्य विधानसभा का सत्र समाप्त होने के बाद सरकार और भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अपेक्षाकृत फुरसत में होंगे। ऐसे में उदयपुर से जुड़े इस चर्चित प्रकरण पर संगठनात्मक स्तर पर चर्चा और संभावित निर्णय लिए जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: वायरल वीडियो कांड ने उड़ाई BJP की नींद, 3 धड़ों में बंटी पार्टी, विवाद लंबा चला तो चुनावी समीकरणों पर पड़ेगा असर

दूसरी वजह शहर में 12 तारीख को आयोजित होने वाला एक विवाह समारोह है, इसमें भाजपा के कई स्थानीय और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि इस समारोह में नेताओं की मौजूदगी या दूरी भी कई संकेत दे सकती है।

शादी में शामिल होने के होंगे कई मायने

पार्टी के कुछ कार्यकर्ता और पदाधिकारी शादी समारोह को लेकर खास तौर पर नजर बनाए हुए हैं। उनका मानना है कि इस कार्यक्रम में कौन-कौन नेता शामिल होते हैं और कौन दूरी बनाए रखते हैं, इससे भी संगठन के भीतर की स्थिति को लेकर संकेत मिल सकते हैं। पार्टी के कुछ नेताओं ने तो शादी समारोह से दूरी बनाए रखने की बात दबी जुबां से कह दी है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में BJP नेत्री वायरल वीडियो कांड से जुड़ी बड़ी खबर, मामले से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ी

Published on:
10 Mar 2026 04:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर