उदयपुर

Vande Bharat Express Train : 2 सितम्बर से चलेगी उदयपुर सिटी-कोटा-आगरा कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानें शेड्यूल और किराया

Vande Bharat Express Train : उदयपुर-कोटा-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कल सोमवार 2 सितम्बर को चलेगी। रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नया शेड्यूल जारी किया है। जानें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल और कितना किराया होगा।

2 min read
उदयपुर-कोटा-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (File Photo)

Vande Bharat Express Train : खुशखबर। सोमवार 2 सितम्बर से उदयपुर-कोटा-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। रेल मंत्रालय ने उदयपुर-कोटा-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बूंदी में ठहराव घो​षित किया है। इसके बाद रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नया शेड्यूल जारी किया है। कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने बताया कि रेल प्रशासन वन्दे भारत ट्रेन का संचालन उदयपुर सिटी-कोटा-आगरा कैंट के बीच 2 सितम्बर से किया जा रहा है। जनता की मांग पर वंदे भारत ट्रेन का बूंदी स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव प्रदान तय किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 858 सीटें हैं। यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी। वहीं बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इस ट्रेन का संचालन उदयपुर से जयपुर के बीच होगा। जानें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल और कितना किराया होगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया जानें

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन साधारण चेयरकार का कोटा से आगरा तक का किराया 830 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का 1635 रुपए है। कोटा से उदयपुर का साधारण चेयरकार का किराया 745 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार 1465 रुपए तय किया गया है। आगरा से उदयपुर का साधारण चेयरकार में किराया 1275 रुपए और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2545 रुपए है।

वंदे भारत ट्रेन में खाने की कीमतें है अलग-अलग

वंदे भारत ट्रेन में कोटा से आगरा जाते समय साधारण चेयरकार में खाने के 225 रुपए और एग्जीक्यूटिव में 245 रुपए निर्धारित हैं। वापसी में यह राशि 65 और 105 रुपए हो जाएगी। उदयपुर से कोटा के बीच खाने की रेट 120 और 155 रुपए हैं। कोटा से उदयपुर के बीच खाने के साधारण चेयरकार यात्रियों से 285 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार वालों से 350 रुपए तय किए गए हैं। इसी तरह उदयपुर से आगरा तक खाने का चार्ज 340 और 400 रुपए और आगरा से उदयपुर यह राशि 285 और 350 रुपए है।

उदयपुर सिटी-आगरा कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शेड्यूल

गाड़ी संख्या 20981 उदयपुर सिटी-आगरा कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस
उदयपुर सिटी - सुबह 05.45 बजे प्रस्थान
राणा प्रतापनगर - सुबह 05.52 बजे
मावली - सुबह 06.24 बजे
चंदेरिया - सुबह 07.41 बजे
बूंदी - सुबह 09.08 बजे
कोटा - सुबह 09.50 बजे
सवाई माधोपुर - सुबह 11.00 बजे
गंगापुर सिटी - सुबह 11.43 बजे
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन - दोपहर 2.30 बजे।

आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (वापसी)

गाड़ी संख्या 20982 आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (वापसी)
आगरा कैंट - दोपहर 3.00 बजे प्रस्थान।
गंगापुर सिटी - शाम 16.53 बजे।
सवाई माधोपुर - शाम 5.38 बजे।
कोटा - शाम 7.00 बजे।
बूंदी - शाम 7.38 बजे।
चंदेरिया - रात 9.35 बजे।
मावली - रात 22.35 बजे।
राणा प्रतापनगर - रात 23.12 बजे।
उदयपुर सिटी - रात 23.45 बजे पहुंचेगी।

Updated on:
01 Sept 2024 03:27 pm
Published on:
01 Sept 2024 03:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर