उदयपुर

Udaipur: गैस सिलेंडर की कमी से बढ़ी परेशानी, कालाबाजारी पर प्रशासन की नजर, विकल्प तलाशने में जुटे होटल संचालक

Gas Cylinder Shortage : खाड़ी देशों में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर देशभर में बनी अनिश्चितता का असर उदयपुर में भी दिखाई देने लगा है।

2 min read
Mar 12, 2026
गैस सिलेंडर की कमी से बढ़ी परेशानी: फोटो पत्रिका

Gas Cylinder Shortage : उदयपुर। खाड़ी देशों में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर देशभर में बनी अनिश्चितता का असर उदयपुर में भी दिखाई देने लगा है। शहर की कई गैस एजेंसियों पर घरेलू सिलेंडर लेने के लिए लोगों की कतारें नजर आईं, वहीं होटल-रेस्टोरेंट, ढाबे और फास्ट फूड विक्रेता कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सीमित आपूर्ति से परेशान हैं।

हालांकि जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को कलक्ट्रेट में एलपीजी वितरकों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि घरेलू गैस की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए और कालाबाजारी या जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें

LPG Shortage: नहीं मिल रहा घरेलू गैस सिलेंडर, मांग रहे हैं ज्यादा रुपए, इस नंबर पर करें कॉल, कलक्टर ने जारी किए आदेश

प्रशासन का दावा है कि जिले में रोजाना करीब 10 हजार घरेलू सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है और बुकिंग के बाद 48 से 72 घंटे के भीतर उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बावजूद अफवाहों और आशंकाओं के कारण लोगों में घबराहट का माहौल देखा जा रहा है। दूसरी ओर शहर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सीमित सप्लाई के कारण होटल-रेस्टोरेंट, ढाबे, हॉस्टल और छोटे खाद्य व्यवसायों पर असर पड़ रहा है। कई संचालकों ने बताया कि उनके पास केवल एक-दो दिन का ही स्टॉक बचा है, जिससे आगे की व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है।

आमजन के लिए सबसे जरूरी जानकारी

  • जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक
  • प्रतिदिन करीब 10 हजार सिलेंडर की रिफिलिंग
  • बुकिंग के बाद 48 से 72 घंटे में सप्लाई

प्रशासन की अपील

-अफवाहों पर ध्यान न दें

  • अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने से बचें

कमर्शियल गैस की कमी से व्यवसाय प्रभावित

-प्रतिदिन करीब 1000 कमर्शियल सिलेंडर की जरूरत
-लगभग 75 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट में उपयोग
-ढाबे, चाय-नाश्ते के ठेले और फास्ट फूड विक्रेता परेशान
-कई रेस्टोरेंट के पास केवल 1-2 दिन का स्टॉक

विकल्प तलाशने में जुटे होटल संचालक

कमर्शियल गैस की कमी के कारण कई होटल-रेस्टोरेंट संचालक अब वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने लगे हैं।
-इंडक्शन चूल्हे का उपयोग
-इलेक्ट्रिक कुकर
-डीजल आधारित चूल्हे
-सीमित मेन्यू रखने की तैयारी

जिले में गैस कनेक्शन की स्थिति

-कुल 44 एलपीजी वितरक
-8 एचपीसीएल, 18 बीपीसीएल, 18 आईओसीएल
-6,73,099 घरेलू गैस कनेक्शन
-3,63,142 उज्ज्वला योजना लाभार्थी
-3,09,957 सामान्य उपभोक्ता

अवैध रिफिलिंग पर कार्यवाही, 6 सिलेण्डर जब्त

व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति पर लगाई गई रोक के क्रम में रसद विभाग की टीम ने जिला कलक्टर के निर्देशन में व्यावसायिक सिलेण्डरों के अवैध उपयोग एवं रिफिलिंग के विरूद्ध सघन जांच कार्यवाही प्रारंभ की।

अवैध रिफिलिंग की सूचना पर जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी मानसी पण्ड्या, प्रवर्तन निरीक्षक डॉ. कोमल सिंह सोलंकी सहित टीम ने सवीना स्थित वीआईपी कॉलोनी में आकस्मिक जांच की।

इस दौरान व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों के अवैध रिफिलिंग पर 6 व्यावसायिक गैस सिलेण्डर जब्त किए। जिला रसद अधिकारी ने बताया गया कि उक्त कार्यवाही में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में प्रकरण दर्ज किया जाकर कार्यवाही की जाएगी।

कंट्रोल रूम स्थापित

घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने तथा कालाबाजारी सहित अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला स्तर पर कार्यरत कंट्रोल रूम 0294-2414620 एवं जिला रसद कार्यालय स्तर पर कियाशील कंट्रोल रूम में प्रवर्तन अधिकारी मानसी पण्ड्या-मो. 8003189988, प्रवर्तन निरीक्षक कोमल सिंह सोलंकी - मो. 9929710322, हिमानी सिंह सोलंकी -8233688446, कनिष्ठ सहायक जतिन पण्ड्या - मो. 6376887522 एवं कनिष्ठ सहायक तनुज माली - मो. 9588905084 को गैस सम्बन्धी समस्या होने पर सूचित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan LPG Crisis: आज-कल में ऑनलाइन फूड डिलीवरी भी बंद! खाली हुए होटलों के सिलेंडर, मचा हड़कंप

Published on:
12 Mar 2026 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर