
Udaipur Water Supply: कमजोर मानसून और पानी की कमी के कारण उदयपुर में गर्मियों से पहले पेयजल संकट गहराने की आशंका है। इसे देखते हुए जलदाय विभाग ने कमर कसते हुए प्रस्ताव विभागीय मुख्यालय को भेजे थे। वित्त विभाग ने उदयपुर, राजसमंद और पाली के शहरी क्षेत्रों के लिए 84.94 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इसमें उदयपुर के कामों का सबसे बड़ा हिस्सा है।
वित्त विभाग के अनुसार, यह राशि आकस्मिक कार्यों के लिए राज्य निधि से दी गई है। उदयपुर शहर के कामों का बजट करीब 50.46 करोड़ रुपए है। दीपावली के साथ ही स्वीकृतियां मिलने से उदयपुर शहर के लिए बड़ी राहत मिली है। इससे गर्मी के सीजन में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में आसानी होगी।
पहले जलदाय विभाग मुख्यालय से तकनीकी स्वीकृति जारी होगी। इसके बाद उदयपुर संभागीय मुख्यालय स्तर पर विभाग तकनीकी प्रक्रिया पूरी करेगा। दिसंबर में टेंडर और वर्कऑर्डर जारी किए जाएंगे। मार्च तक सभी जरूरी काम पूरे करने का लक्ष्य है, ताकि गर्मियों में पेयजल संकट को टाला जा सके।
वित्त विभाग ने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। काम राजस्थान पारदर्शी सार्वजनिक खरीद (आरटीपीपी) अधिनियम, 2012 और नियम, 2013 के तहत होंगे। ये काम केवल अति आवश्यक प्रकृति के होंगे। कोई भी काम किसी दूसरी योजना में पहले से स्वीकृत नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, संबंधित प्रस्तावों को विभाग की नीति निर्धारण समिति से भी मंजूरी लेनी होगी।
| क्र. | कार्य का विवरण | प्रस्तावित बजट (लाख रुपए) |
|---|---|---|
| 1 | कानपुर से प्रतापनगर टंकी तक अतिरिक्त 4 एमएलडी पानी लाना | 1085.07 |
| 2 | उदयपुर के लिए झामरकोटड़ा स्थित माइंस से 1.5 एमएलडी पानी लाना | 862.34 |
| 3 | नगर खंड-II के तहत विभिन्न स्थानों पर हैंडपंप का काम | 27.65 |
| 4 | नगर खंड-II के तहत मौजूदा नलकूपों और पंपघरों का जीर्णोद्धार | 47.47 |
| 5 | नगर खंड-V के तहत 4 नए बड़े नलकूप बनाना | 48.25 |
| 6 | नगर खंड-VI के तहत देवाली पंप हाउस में हेडर सिस्टम का जीर्णोद्धार | 67.64 |
| 7 | फतहसागर के डेड स्टोरेज से पानी उठाने के लिए काम | 85.02 |
| 8 | एन. भैरव नगर व मेगा आवास के तहत 3 बड़े नलकूप के लिए | 75.18 |
| 9 | खरबड़िया से पानेरियों की मादड़ी तक 4 एमएलडी पानी लाया जाना | 1099.40 |
| 10 | बड़ी झील से शहर तक जलापूर्ति के लिए बड़ी योजना का जीर्णोद्धार | 273.80 |
| 11 | नगर खंड-I के तहत विभिन्न स्थानों पर हैंडपंप का काम | 33.58 |
| 12 | गुलाब बाग की बावड़ियों में पुराने पंपसेट बदलकर अपग्रेड करना | 89.26 |
| 13 | माली कॉलोनी, टेकरी में नलकूप लगाने के लिए | 12.81 |
| 14 | इंद्रगढ़ टंकी दक्षिणी गेट पर नलकूप के लिए | 13.84 |
| 15 | अग्रवाल कॉलोनी गायरीयावास में नलकूप के लिए | 15.33 |
| 16 | सेक्टर-11 शाही बाग में नलकूप लगाने के लिए | 16.30 |
| 17 | पटेल सर्कल डिवीजन स्टोर में ट्यूबवेल के लिए | 32.49 |
| 18 | सेक्टर-11 बॉम्बे कॉलोनी में नलकूप के लिए | 13.83 |
| 19 | महावीर कॉम्प्लेक्स के पास रामसिंहजी की बाड़ी में नलकूप के लिए | 13.83 |
| 20 | एलआईसी ऑफिस के पास रेती स्टैंड पर नलकूप के लिए | 16.37 |
| 21 | गोविंद नगर में नलकूप के लिए | 13.86 |
| 22 | सेक्टर-13 महाराणा प्रताप कॉलोनी में नलकूप के लिए | 27.46 |
| 23 | बरकत कॉलोनी में नलकूप के लिए | 17.28 |
| 24 | सवीना गांव में नलकूप के लिए | 15.86 |
| 25 | सेक्टर-8 में नलकूप के लिए | 17.28 |
| 26 | श्रीराम नगर में नलकूप के लिए | 17.28 |
| 27 | पांच बाटा सेक्टर-14 में नलकूप के लिए | 22.94 |
| 28 | बी ब्लॉक सेक्टर-14 में नलकूप के लिए | 34.27 |
| 29 | चूंगी नाका सेक्टर-14 में नलकूप के लिए | 34.27 |
| 30 | गोवर्धनसागर झील के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में नलकूप के लिए | 177.25 |
| 31 | आई ब्लॉक सेक्टर-14 में नलकूप के लिए | 17.28 |
| 32 | नैला तालाब में नलकूप के लिए | 58.19 |
| 33 | एस-2 ब्लॉक सेक्टर-14 में नलकूप के लिए | 17.28 |
| 34 | हैडीक्राफ्ट मार्केट के पास नलकूप के लिए | 15.57 |
| 35 | फतह स्कूल परिसर में नलकूप के लिए | 63.80 |
| 36 | आरसीए गेट के पास नलकूप के लिए | 18.39 |
| 37 | आकाश एयरकॉन के सामने शक्ति नगर में नलकूप के लिए | 12.13 |
| 38 | जेल कॉलोनी में नलकूप के लिए | 12.06 |
| 39 | सेंट्रल जेल के अंदर नलकूप के लिए | 15.58 |
| 40 | हस्ती माता मंदिर के पास नलकूप के लिए | 25.36 |
| 41 | पीएचईडी कार्यालय परिसर गुलाब बाग में नलकूप के लिए | 22.26 |
| 42 | सेक्टर-3 क्षेत्र में नलकूप के लिए | 36.92 |
| 43 | सूर्या नगर में नलकूप के लिए | 54.16 |
| 44 | पानेरियों की मादड़ी क्षेत्र में नलकूप के लिए | 58.13 |
| 45 | बप्पा रावल नगर क्षेत्र में नलकूप के लिए | 40.48 |
| 46 | कुंभा नगर क्षेत्र में नलकूप निर्माण के लिए | 85.48 |
वित्तीय स्वीकृति मिलने से समय पर तैयारी संभव हो सकी है। मुख्यालय से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद जिला स्तर पर स्वीकृतियां जारी की जाएंगी। दिसंबर में टेंडर और वर्कऑर्डर जारी कर देंगे। कोशिश है कि मार्च तक जरूरी काम पूरे हो जाएं, ताकि गर्मियों में पेयजल आपूर्ति में परेशानी न हो।
-रविंद्र चौधरी, एसई, पीएचईडी