उदयपुर

Udaipur News: आखिरकार 6 दिन बाद आदमखोर पैंथर को पकड़ने में मिली सफलता, इस तरह चला पूरा ऑपरेशन

Udaipur Panther News : 6 दिनों से वन विभाग और आर्मी की टीम लेपर्ड की तलाश में जुटी थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2024, 1:35 PM IST
Feature image

Udaipur Panther News : उदयपुर में तीन लोगों की जान लेने वाले 2 आदमखोर पैंथर को कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। 6 दिनों से वन विभाग और आर्मी की टीम लेपर्ड की तलाश में जुटी थी। पिंजरे में मांस और मछली की गंध वाला पानी रखा गया था। इसे खाने के लिए पैंथर पिंजरे में घुसे और कैद हो गए। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

दरअसल, यह घटना उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र में छाली ग्राम पंचायत की है। इलाके में पैंथर का खौफ बरकरार था। पैंथर ने कुछ दिनों पहले ही 3 लोगों पर हमला कर उनकी जान ले ली। इसके बाद आर्मी के सैनिक और वन विभाग की टीम पैंथर को पकड़ने की मशक्कत में लगी थी। कई दिनों से पैंथर चकमा दे रहा था लेकिन आज 6 दिन बाद वन विभाग की टीम ने 2 पैंथर को पिंजरे में कैद कर ही लिया।

वन विभाग के सभी प्रयास नाकाम

पैंथर को पकड़ने के लिए वन विभाग के सभी प्रयास नाकाम हो गए थे। जिसके बाद सेना के जवानों ने कमान संभाली। आर्मी के जवानों ने ड्रोन की मदद से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी और पैंथर को पकड़ने के लिए 9 पिंजरे लगाए थे। आखिरकार 6 दिन बाद सफलता मिली और पैंथर को पिंजरे में पकड़ लिया गया।

Updated on:
24 Sep 2024, 1:35 PM IST
Published on: