उदयपुर

राजस्थान के इस एयरपोर्ट पर ‘फ्लाइट क्राइसिस’, दिल्ली के लिए उड़ानें हुई आधी, पुणे जाने वालों की भी बढ़ी मुश्किलें

Maharana Pratap Airport: उदयपुर के Maharana Pratap Airport के समर शेड्यूल में बड़ा बदलाव हुआ है। 29 मार्च से दिल्ली की रोजाना उड़ानें 8 से घटाकर 4 कर दी गई हैं। वहीं, पुणे के लिए अब भी सीधी फ्लाइट नहीं मिलेगी।

2 min read
Mar 16, 2026
Maharana Pratap Airport Udaipur (Patrika File Photo)

Maharana Pratap Airport Udaipur: उदयपुर: डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर 29 मार्च से लागू होने वाले नए समर शेड्यूल में दिल्ली के लिए रोजाना आठ फ्लाइट्स घटाकर केवल चार कर दी गई हैं। एयर इंडिया और इंडिगो की दो-दो उड़ानें ही अब उपलब्ध होंगी। इस बदलाव का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा, जो व्यवसायिक काम या इलाज के लिए नियमित दिल्ली जाते हैं।

टिकट बुकिंग कठिन हो सकती है और हवाई किराए में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। उदयपुर और आसपास के जिलों जैसे राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा के लोग पुणे के लिए सीधी उड़ान की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन नया शेड्यूल निराशाजनक रहा। पुणे के लिए अभी भी कोई सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। यात्रियों को दिल्ली या मुंबई होते हुए पुणे जाना होगा, जिससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के गुर्जर समाज में आक्रोश, क्या सरकार ने किया विश्वासघात? समझौते लागू न होने पर दी चेतावनी

कुछ का समय बदला

जयपुर रूट की फ्लाइट्स तो बरकरार हैं, लेकिन उनके समय में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सुबह 6:50 बजे की फ्लाइट अब 10:20 बजे जयपुर से रवाना होगी और 11:25 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वहीं, शाम की फ्लाइट उदयपुर 5:50 बजे पहुंचेगी। इससे दिनभर जयपुर भ्रमण का कार्यक्रम बनाने वाले यात्रियों को अपनी योजना बदलनी होगी। एयर इंडिया ने दिल्ली और मुंबई के लिए मजबूत विकल्प बनाए हैं।

मुंबई के लिए एयर इंडिया की प्रमुख उड़ानें एआई-2580, एआई-2594 और एआई-2596 दोपहर 12:40, 14:40 और 16:35 बजे रवाना होंगी। दिल्ली के लिए दो सीधी उड़ानें एआई-1820 और एआई-1897 दोपहर 13:50 और 15:55 बजे संचालित होंगी। ये उड़ानें रोजाना उपलब्ध होंगी। इंडिगो के शेड्यूल में सुबह से रात तक उड़ानों का स्लॉट कवर किया गया है, लेकिन कुल उड़ानों की संख्या कम हो गई है।

मुंबई और दिल्ली के लिए शाम के स्लॉट, जयपुर के लिए सुबह और शाम की दो उड़ानें और दक्षिण भारत के शहरों के लिए सीमित कनेक्टिविटी ही उपलब्ध है। इंदौर जैसी महत्वपूर्ण उड़ान का शेड्यूल में न होना व्यापारिक वर्ग के लिए झटका है। ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि कम उड़ानें और दक्षिण भारत के लिए सीधी कनेक्टिविटी न होना पर्यटन और व्यापार पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

पर्यटन और व्यापार पर असर

महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या कम होने से उदयपुर के पर्यटन और व्यापार पर असर पड़ने की संभावना है। दिल्ली से आने वाले पर्यटकों के लिए समय के विकल्प सीमित हो जाएंगे। ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि सीटों की कमी से विदेशी पर्यटकों और बिजनेस क्लास यात्रियों की आवाजाही पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। एयरलाइंस का कहना है कि शेड्यूल मांग और संसाधनों के आधार पर तय किया गया है ।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में आतंकी साजिश: ‘वह मर जाता तो…’, पूरी कौम पर उठी अंगुली, ATS की गिरफ्त में आए अकबर पर भाई का फूटा गुस्सा

Published on:
16 Mar 2026 10:43 am
Also Read
View All

अगली खबर