उदयपुर

Udaipur: हेयर ट्रांसप्लांट करवाने गई मेडिकल स्टूडेंट का चेहरा झुलसा, अवैध क्लीनिक पर CMHO की रेड से मचा हड़कंप

उदयपुर में बिना लाइसेंस हेयर ट्रांसप्लांट के आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग सख्त हुआ। मेडिकल स्टूडेंट के चेहरे झुलसने की शिकायत पर CMHO डॉ. अशोक आदित्य ने जांच टीम बनाई।

2 min read
May 06, 2026
संचालक से पूछताछ करती जांच टीम (पत्रिका फोटो)

उदयपुर: शहर में बिना लाइसेंस संचालित निजी क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने एक निजी क्लीनिक सेरविक एस्थेटिक के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद विशेष जांच दल का गठन किया है।

बता दें कि गीतांजली मेडिकल कॉलेज की कम्युनिटी मेडिकल स्टूडेंट डॉ. सोनम जोशी ने विभाग को एक शिकायती पत्र सौंपा था। शिकायत के अनुसार, निजी क्लीनिक बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से हेयर ट्रांसप्लांट कर रहा है।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया, सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा से जुड़ा मामला

एक अन्य शिकायत में डॉ. जोशी ने क्लीनिक पर लेजर ट्रीटमेंट के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इससे उन्हें बर्न इंजरी हुई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ट्रीटमेंट में गड़बड़ी के बाद जब उन्होंने रिफंड की मांग की, तो क्लीनिक प्रबंधन ने न केवल रिफंड देने से मना कर दिया, बल्कि उन्हें ब्लैकलिस्ट भी कर दिया।

जांच टीम तीन दिन में पेश करेगी रिपोर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने आदेश जारी कर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रणव भावसार, नर्सिंग ऑफिसर ललिता पूर्बिया, जिला कार्यक्रम समन्वयक शरद पाटीदार चार सदस्यीय टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

जांच टीम को निर्देशित किया है वे क्लिनिक के दस्तावेजों, लाइसेंस की स्थिति और उपचार की गुणवत्ता की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय को प्रस्तुत करें।

उदयपुर के दो सेंटरों का पंजीकरण निलंबित

राज्य सरकार ने अंडों के अवैध खरीद-बेचान की सूचनाओं पर उदयपुर के दो आईवीएफ सेंटर के पंजीकरण निलंबित कर कर दिए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य स्तर पर एआरटी एवं सरोगेसी के राज्य नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया।

उदयपुर जिले में पंजीकृत सभी आईवीएफ सेंटर्स की गहन जांच के लिए तीन अलग-अलग टीम का गठन कर औचक निरीक्षण कराया गया।

टीमों ने उदयपुर में 28 केंद्रों का निरीक्षण किया

टीम ने उदयपुर स्थित अमर आशीष हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर का निरीक्षण कर एआरटी बैंक, एआरटी क्लिनिक (लेवल-2) एवं सरोगेसी क्लिनिक से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

दस्तावेजों में गंभीर कमियां पाए जाने पर एआरटी बैंक, एआरटी क्लिनिक, सरोगेसी क्लिनिक और सम्पत एआरटी बैंक, उदयपुर के पंजीकरण को अग्रिम आदेशों तक निलंबित किया गया है। शेष आईवीएफ केंद्रों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें

जोधपुर का युवक सऊदी अरब की जेल में बंद, शेख ने पासपोर्ट छीना, गया था मजदूरी करने
Published on:
06 May 2026 11:07 am
Also Read
View All