उदयपुर

Udaipur Pradhan Result Live: उदयपुर की 20 पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव जारी, देखें लाइव रिजल्ट

Udaipur Pradhan Result Live: उदयपुर जिले में प्रधान की कुर्सी पर किसका कब्जा होगा? भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबले में बीएपी और निर्दलीय प्रत्याशी भी समीकरण प्रभावित कर सकते हैं। देखिए जिले की पंचायत समिति वार प्रत्याशियों की पूरी सूची और प्रधान चुनाव के लाइव नतीजे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 2:31 PM IST
Udaipur Pradhan Reslut
Udaipur Pradhan Reslut: फाइल फोटो पत्रिका।

उदयपुर। राजस्थान में पंचायत समिति प्रधान चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। उदयपुर जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। कई जगह भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कुछ पंचायत समितियों में भारत आदिवासी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं।

प्रधान चुनाव में पंचायत समिति सदस्यों की भूमिका अहम है। ऐसे में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के बाद अब राजनीतिक दलों की नजर प्रधान पद पर कब्जा जमाने पर है। उदयपुर की अलग-अलग पंचायत समितियों में प्रत्याशियों की स्थिति और चुनावी समीकरण भी अलग-अलग हैं।

बड़गांव, भींडर, देवला, घासा, गिर्वा, झाड़ोल, खेरवाड़ा, कोटड़ा, मावली, नाई, नयागांव और अन्य पंचायत समितियों में प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। कल्याणपुर और नाई में भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी भी मुकाबले में हैं। वहीं मावली में निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है।

यहां देखिए उदयपुर जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पद के प्रत्याशियों की पूरी सूची। चुनाव परिणाम घोषित होने और निर्विरोध निर्वाचन की आधिकारिक पुष्टि के साथ लाइव रिजल्ट अपडेट किया जाएगा।

उदयपुर पंचायत समिति प्रधान चुनाव: प्रत्याशियों की सूची

उदयपुर की 20 पंचायत समितियों में प्रधान पद के प्रत्याशी और लाइव रिजल्ट

पंचायत समितिभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीअन्य पार्टी/निर्दलीयकौन जीते
बड़गांवअशोक शर्मापिन्की श्रीमाली—
भींडरराजकुमारीप्रितम कुंवर—
देवलाइन्द्राशिल्पा गरासिया—
घासासुन्दर बाईललित कुमार—
गिर्वारमेश चन्द्र मीणाविवेक कटारा—
गोगुंदा—भंवर लाल—
झाड़ोलआशा कुमारी कसौटाराधा देवीरेखा देवी (निर्दलीय)
कल्याणपुर—त्रिपुराशकुंतला (BAP)
खेरवाड़ाअनिल कुमारसुन्दरलाल—
कोटड़ानाथाराईशा, राकेश मीणा—
कुराबड़लीला बाईमाधु—
मावलीपुरण कुँवर—सोनिया कुमारी (निर्दलीय)
नाईअटली—लोगरी (BAP)
नयागांवप्रवीण कुमार डामोरपन्नालाल परमार—
ओगणाएलासी देवीमधु देवी—
फलासिया—अनितारेखा देवी (BAP)
ऋषभदेव———
सायरा———
सूलाव———
वल्लभनगर———