उदयपुर

उदयपुर में दर्दनाक हादसा: थ्रेसर पट्टे में दुपट्टा आने से छात्रा की गर्दन कटी, मौके पर मौत

Udaipur Thresher Accident: उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र के बोरडी कला गांव में बुधवार रात गेहूं निकालते समय एक स्कूली छात्रा का दुपट्टा थ्रेसर के पट्टे में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Mar 12, 2026
Udaipur Thresher Accident
Udaipur Thresher Accident: फोटो पत्रिका

Udaipur Thresher Accident: उदयपुर। जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र के बोरडी कला गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में स्कूली छात्रा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गेहूं निकालते के दौरान छात्रा का दुपट्टा थ्रेसर के पट्टे में फंस गया, जिससे उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि बोरडी कला निवासी हीना (17) पुत्री पुष्पेंद्र खोखरिया बुधवार रात पड़ोस में ही थ्रेसर से गेहूं निकालने के लिए सहयोग करने गई थी। जहां गेहूं निकालने वक्त हीना का दुपट्टा थ्रेसर के पट्टे की चपेट में आने से उसकी गर्दन कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कोटड़ा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवावा।

घटना के वक्त परिजन गेहूं की कटाई के लिए गुजरात गए हुए थे। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी गई। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार हीना ने इसी वर्ष ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा दी थी।

Updated on:
12 Mar 2026 06:42 pm
Published on:
12 Mar 2026 06:42 pm