उज्जैन

Transfer: PWD के 19 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, देखें लिस्ट

MP PWD Transfer: 21 मई को लोक निर्माण विभाग में 19 अधिकारियों कर्मचारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए गए।
2 min read
May 22, 2025
PWD TRANSFER
19 अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले(सोर्स: पत्रिका फाइल फोटो)

MP PWD Transfer: मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ-2028 की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई है। इसी के तहत शहर में अधिकारियों कर्मचारियों की तैनाती का काम भी शुरू कर दिया गया है। 21 मई को लोक निर्माण विभाग में 19 अधिकारियों कर्मचारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए गए।

तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश

लोक निर्माण विभाग की ट्रांसफर(MP PWD Transfer) लिस्ट में 19 अधिकारियों कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। इनमें उप यंत्री से लेकर प्रभारी अधीक्षक यंत्री सत्र के 10 अधिकारी हैं जबकि 9 कर्मचारी जो गेंगमेन से लेकर क्लर्क स्तर के हैं। सभी की तैनाती उज्जैन सिंहस्थ के लिए की गई है। वहीं जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें अधिकारियों कर्मचारियों की लिस्ट

1. अवनीन्द्र सिंह, सहा. यंत्री (सि.) - प्रभारी अधीक्षण यंत्री, लो.नि.वि., मंडल क्र. 01, भोपाल से प्रभारी कार्यपालन यंत्री, लो.नि.वि., सिंहस्थ संभाग, उज्जैन।
2. कुवेर सिंह यादव, उपयंत्री (सि.) - प्रभारी सहायक यंत्री, कार्यालय कार्यपालन यंत्री (भवन), लो.नि.वि., भोपाल से लो.नि.वि., सिंहस्थ संभाग, उज्जैन।
3. शुभम रावत, उपयंत्री (सि.) - लो.नि.वि., उज्जैन संभाग, उज्जैन से लो.नि.वि., सिंहस्थ संभाग, उज्जैन (स्थानीय व्यवस्था अंतर्गत)।
4. पुरुषोत्तम हेडाउ, सहायक ग्रेड-2 - लो.नि.वि., संभाग क्र. 02, भोपाल से लो.नि.वि., सिंहस्थ संभाग, उज्जैन।
5. ईश्वरलाल पोरवाल, सहायक ग्रेड-3 - लो.नि.वि., उपसंभाग, तराना, संभाग उज्जैन से लो.नि.वि., सिंहस्थ संभाग, उज्जैन (स्थानीय व्यवस्था अंतर्गत)।
6. श्रेय शुक्ला, अनुरेखक - लो.नि.वि., (वि/या), संभाग उज्जैन से लो.नि.वि., सिंहस्थ संभाग, उज्जैन (स्थानीय व्यवस्था अंतर्गत)।
7. रणछोड़ पिता लालाजी, भृत्य - गैंगमेन, सिंहस्थ उपसंभाग, अनुभाग मुनी नगर, उज्जैन से लो.नि.वि., सिंहस्थ संभाग, उज्जैन (स्थानीय व्यवस्था अंतर्गत)।
8. समीक्षा शुक्ला, सहा. यंत्री (सि.) - अनुविभागीय अधिकारी, मउगंज, रीवा उपसंभाग से अनुविभागीय अधिकारी, सिंहस्थ उपसंभाग क्र. 2, उज्जैन।
9. राजेश कुमार यादव, उपयंत्री - लोक निर्माण विभाग, संधारण संभाग क्र. 2, भोपाल से सिंहस्थ उपसंभाग क्र. 2, उज्जैन।
10. मलय श्रीवास्तव, उपयंत्री - संभाग क्र. 2, भोपाल से सिंहस्थ उपसंभाग क्र. 2, उज्जैन।
11. प्रदीप लहाने, सहायक ग्रेड-2 - लोक निर्माण विभाग (वि/या), संभाग उज्जैन से सिंहस्थ उपसंभाग क्र. 2, उज्जैन (स्थानीय व्यवस्था अंतर्गत)।
12. मनोज गवई, सहायक ग्रेड-3 - मुख्य अभियंता, PWD, परिक्षेत्र उज्जैन से सिंहस्थ उपसंभाग क्र. 2, उज्जैन (स्थानीय व्यवस्था अंतर्गत)।
13. शिवानी बावनकर, सहायक ग्रेड-3 - PWD, उज्जैन संभाग, उज्जैन से सिंहस्थ उपसंभाग क्र. 2, उज्जैन (स्थानीय व्यवस्था अंतर्गत)।
14. भैरू पिता सिद्धलाल, गैंगमेन - सिंहस्थ उपसंभाग, अनुभाग मुनी नगर, उज्जैन से सिंहस्थ उपसंभाग क्र. 2, उज्जैन (स्थानीय व्यवस्था अंतर्गत)।
15. हरिओम पाटिल, उपयंत्री - सेतु उपसंभाग क्र. 2, नर्मदापुरम से सिंहस्थ सेतु निर्माण उपसंभाग, उज्जैन।
16. अजय हारोड, उपयंत्री - सेतु उपसंभाग, नौगांव (छतरपुर) से सिंहस्थ सेतु निर्माण उपसंभाग, उज्जैन।
17. रमेश भूरिया, उपयंत्री - उपसंभाग, सैलाना, रतलाम से सिंहस्थ सेतु निर्माण उपसंभाग, उज्जैन।
18. रवि शर्मा, अनुरेखक - अधीक्षण यंत्री, सेतु मंडल, ग्वालियर से सिंहस्थ सेतु निर्माण उपसंभाग, उज्जैन।
19. राजीव श्रीवास्तव, उपयंत्री - लोक निर्माण विभाग (भवन) पी.आई.यू. क्र. 1, भोपाल से सिंहस्थ उपसंभाग क्र. 2, उज्जैन।

Updated on:
22 May 2025 07:28 pm
Published on:
22 May 2025 07:28 pm