जैसे, आम नागरिक आसानी से प्रवेश कर सकेंगे। मौजूदा टाइगर रिजर्वों की तरह अनुमति नहीं लेनी होगी। वन ग्रामों को विस्थापित भी नहीं किया जाएगा। इन प्रस्तावों को बुधवार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में हुई राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में मंजूरी दी गई। इसके अलावा रिजर्वों व सामान्य वन क्षेत्रों में जरूरत के अनुरूप सड़क, बिजली स्टेशन, पेयजल व्यवस्था के तहत बिछाई जाने वाली पाइपलाइनों से जुड़े कामों को मंजूरी दी गई।