उज्जैन

महाकाल के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया, लिया बाबा का आशीर्वाद

Ujjain Mahakal : अक्षय कुमार आध्यात्मिक अंदाज में मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सास डिंपल कपाड़िया और अभिनेता टाइगर श्राफ भी मौजूद थे।
2 min read
Ujjain Mahakal
महाकाल के दरबार में फिल्मी सितारे (Photo Source- patrika)

Ujjain Mahakal : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अक्षय कुमार आध्यात्मिक अंदाज में मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सास डिंपल कपाड़िया और अभिनेता टाइगर श्राफ भी मौजूद थे। तीनों फिल्मी हस्तियों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना भी मांगी। इस दौरान मंदिर आए भक्तों के बीच अक्षय और टाइगर आकर्षण का केंद्र भी बने रहे।

अक्षय कुमार के साथ-साथ टाइगर श्राफ और डिंपल कपाड़िया ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। साथ ही, मंदिर में उन्होंने न सिर्फ भगवान के दर्शन किए, बल्कि नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना भी कही जो इस मंदिर की एक खास परंपरा मानी जाती है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित इस मंदिर की बड़ी मान्यता है। आपको बता दें कि, अक्षय कुमार पहले भी कई बार अपने परिवार के साथ यहां आकर बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। यही नहीं, 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'ओह माई गॉड-2' के लिए वो महाकाल मंदिर में फिल्म शूट भी कर चुके हैं।

भक्ति में लीन दिखे तीनों सितारे

बाबा के दर्शन करने आए अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ सफेद कुर्ता पायजामा पहने नजर आए, जबकि डिंपल कपाड़िया गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखे थीं। दोनों ने माथे पर तिलक लगा रखे थे, गले में फूलमाला डाले नजर आए। वहीं, डिपल कपाड़ियां वो भक्ति भाव में डूबे नजर आए। मंत्रोच्चारण के साथ न सिर्फ उन्होंने पूजा-अर्चना की बल्कि वहां कुछ देर बैठकर ध्यान भी लगाया। वहीं, पिंक साड़ी में सास डिंपल भी उनके साथ हर कदम मौजूद रहीं।

पूरे देश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

अक्षय ने बताया कि उन्होंने सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे देश और परिवार की खुशहाली और तरक्की के लिए प्रार्थना की है। दर्शन के बाद अक्षय ने अपनी भावनाएं शेयर करते हुए कहा कि, मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने पूरे देश के लिए, परिवार, सबके लिए कामनाएं की हैं। बस यही कामना है कि हमारा देश हमेशा अव्वल रहे। और हम हमेशा आगे बढ़ता रहे।

फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर भी चर्चा

आपको बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा है। ये फिल्म हॉरर और कॉमेडी का तड़का लेकर आ रही है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। ऐसे में रिलीज से पहले महाकाल के दरबार में जाकर आशीर्वाद लेना, अक्षय के लिए खास मायने रखता है। बॉलीवुड में अक्सर देखा गया है कि, बड़े सितारे अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले मंदिरों में जाकर भगवान से आशीर्वाद लेते हैं।

Updated on:
01 Apr 2026 02:41 pm
Published on:
01 Apr 2026 02:41 pm