उज्जैन

उज्जैन में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू बहने का दावा, मंदिर में जुटे श्रद्धालु

Ganesh Idol Tears: गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू बहने का दावा, महाआरती और चोला चढ़ान के बाद थमे आंसू, करीब 700-800 साल पुराना बताया जा रहा मंदिर ।
2 min read
Sep 12, 2026
ujjain ganesh idol tears viral video
ganesh idol tears viral video temple devotees, गणेश प्रतिमा व आंख से बहता आंसू जैसा तरल पदार्थ (Source-Patrika)

Ujjain Ganesh Idol Tears: मध्यप्रदेश के उज्जैन में सराफा बाजार स्थित प्राचीन खड़े हनुमान की प्रतिमा अपने स्थान से अनेक प्रयास के बाद भी नहीं हिलने की घटना इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं इसी बीच उज्जैन जिले से एक और ऐसी खबर सामने आई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दूसरी घटना जिले की तहसील ताजपुर की है जहां प्राचीन गणेश मंदिर की प्रतिमा से आंसू बहने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में गणेश प्रतिमा से आंसू जैसा तरल पदार्थ बहता नजर भी आ रहा है।

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा

उज्जैन शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर ताजपुर तहसील के माता का चोपड़ा में प्राचीन गणेश प्रतिमा की आंखों से शनिवार को आंसू बहने की घटना सामने आई है। गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू बहने के वीडियो भी लोगों ने मोबाइल से बनाए हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में गणेश प्रतिमा की एक आंख से आंसू की तरह तरल पदार्थ बहता हुआ भी नजर आ रहा है। हालांकि पत्रिका इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मंदिर में लगी भक्तों की भीड़

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू बहने की खबर लगते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। कुछ देर बाद पूजा पाठ का दौर शुरू हो गया और महाआरती कर गणेश जी को चोला चढ़ाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि महाआरती और चोला चढ़ाए जाने के बाद गणेश जी की आंख से निकल रहे आंसू बंद हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि जिस प्राचीन गणेश मंदिर की प्रतिमा से आंसू बहने की घटना हुई है वो करीब 700-800 साल पुराना है।

खड़े हनुमान मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़

वहीं उज्जैन के सराफा स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा के अपने स्थान से न हिलने की घटना के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। रोजाना बड़ी संख्या में खड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करने और पूजा पाठ करने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि खड़े हनुमान मंदिर के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

Updated on:
12 Sept 2026 04:47 pm
Published on:
12 Sept 2026 04:47 pm