उज्जैन

चलती ‘डायल-112’ में भिड़ीं प्रेमिका और पत्नी, उज्जैन में धड़ाधड़ मारी ‘ब्लेड’, लगे 12 टांके

Girlfriend-Wife and Husband Drama: अस्पताल में चिकित्सकों ने रितिका के गले की गंभीर चोट का उपचार किया, जहां उसे 12 टांके लगाने पड़े।

2 min read
Jun 14, 2026
Girlfriend-Wife and Husband Drama: पति से मुलाकात बनी विवाद की वजह (Photo Source - Patrika)
Girlfriend-Wife and Husband Drama: पति से मुलाकात बनी विवाद की वजह (Photo Source - Patrika)

Husband and Girlfriend-Wife dispute: एमपी के उज्जैन शहर में पंवासा थाना क्षेत्र में पति, पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच चल रहा विवाद उस वक्त हिंसक मोड़ पर पहुंच गया, जब पुलिस दोनों पक्षों को समझाइश के लिए डायल-112 वाहन से थाने ले जा ही रही थी। रास्ते में वाहन के भीतर कथित प्रेमिका ने युवक की पत्नी के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल महिला के गले पर 12 टांके लगाने पड़े। पुलिस ने ब्लेड से हमला करने वाली युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष पर भी मारपीट का केस कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पति से मुलाकात बनी विवाद की वजह, मासूम को मारा धक्का

घायल महिला रितिका के परिजन के अनुसार जयसिंहपुरा निवासी अंशिका गुप्ता का बजरंग कॉलोनी निवासी शुभम प्रजापत से लंबे समय से संपर्क था। शनिवार को अंशिका शुभम से मिलने उसके घर पहुंची, जहां रितिका ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं में कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद धक्का मुक्की तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान रितिका की गोद में मौजूद 18 माह की बच्ची भी धक्का लगने से नीचे गिर गई, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

12 टांके लगे, बड़ा हादसा टला

अस्पताल में चिकित्सकों ने रितिका के गले की गंभीर चोट का उपचार किया, जहां उसे 12 टांके लगाने पड़े। परिजनों का कहना है कि यदि ब्लेड का वार थोड़ा और गहरा होता तो जानलेवा स्थिति बन सकती थी। घटना के बाद पूरे मामले ने पुलिस महकमे को भी चौंका दिया, क्योंकि हमला पुलिस वाहन के भीतर हुआ।

दोनों पक्षों पर केस

पंवासा थाना प्रभारी गमर सिंह मंडलोई ने बताया कि रितिका की की शिकायत पर अंशिका गुप्ता के खिलाफ धारा 324 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं अंशिका शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ साधारण मारपीट का मामला कायम किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस वाहन में दोनों में जारी थी बहस

विवाद बढ़ने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश के लिए थाने ले जाने लगी। पुलिस के मुताबिक वाहन में बैठने के बाद भी दोनों महिलाओं के बीच बहस जारी रही। आरोप है कि अंशिका अपने साथ ब्लेड छिपाकर लाई थी। थाने पहुंचने से पहले उसने अचानक ब्लेड निकालकर रितिका के गले पर वार कर दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल हस्तक्षेप नहीं कर सके। हमले के बाद वाहन में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने तुरंत दोनों को अलग कर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

Published on:
14 Jun 2026 01:09 pm