उज्जैन

फिर बदलेगा मौसम, 25 दिसंबर से जोरदार बरसात का अलर्ट

देश प्रदेश की तरह उज्जैन में भी मौसम लगातार बदल रहा है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। दिन का पारा घटा है, सर्द हवाओं से ठिठुरन भी तेजी से बढ़ी है।

less than 1 minute read
Dec 23, 2023
उज्जैन में भी मौसम लगातार बदल रहा

देश प्रदेश की तरह उज्जैन में भी मौसम लगातार बदल रहा है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। दिन का पारा घटा है, सर्द हवाओं से ठिठुरन भी तेजी से बढ़ी है।

शहर में दो-तीन दिनों से तापमान लगातार बदल रहा है। तापमान एक-दो डिग्री की घटत-बढ़त बनाए हुए है। सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। इधर सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। रात का तापमान बढ़ गया है, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट आई है।

उज्जैन में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.4 व न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम 25.2 व न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस था। अर्थात एक ही दिन में पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन गई।

इधर सर्दी के साथ अब बरसात होने के भी आसार है। मौसम विभाग ने इस संबंध में चेताया है। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने उज्जैन और आसपास के इलाके के मौसम के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. आरपी गुप्त के अनुसार उत्तरी हवा के कारण ठिठुरन बढ़ रही है, जबकि तापमान घट-बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाली 25 दिसंबर के बाद सर्दी और बढऩे की संभावना है। हालांकि मावठ गिरने के आसार भी बन रहे हैं। डॉ. आरपी गुप्त के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण इलाके में हल्की बरसात हो सकती है।

Published on:
23 Dec 2023 01:00 pm
Also Read
View All