2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिमी विक्षोभ से एमपी में दो दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम

जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से हवा में नमी आ रही है। इससे न केवल बादल छा रहे हैं बल्कि सर्द हवा भी चल रही है। दिन में धूप बेअसर हो गई और सर्दी का सितम बढ़ गया है। शहरवासियों को दो दिन और इसी तरह की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ 25 दिसंबर को कमजोर पड़ जाएगा जिससे मौसम बदलेगा। बादल, कोहरा छाने से दिन में धूप नहीं निकलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 23 Dec 2023, 8:13 AM IST

gwaliorr3.png

पश्चिमी विक्षोभ 25 दिसंबर को कमजोर पड़ जाएगा

ग्वालियर। जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से हवा में नमी आ रही है। इससे न केवल बादल छा रहे हैं बल्कि सर्द हवा भी चल रही है। दिन में धूप बेअसर हो गई और सर्दी का सितम बढ़ गया है। शहरवासियों को दो दिन और इसी तरह की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ 25 दिसंबर को कमजोर पड़ जाएगा जिससे मौसम बदलेगा। बादल, कोहरा छाने से दिन में धूप नहीं निकलेगी। इससे दिन में सर्दी बढ़ेगी और रात में तापमान सामान्य स्थिति में रहेगा। इससे रात में ठंड घटेगी। कुल मिलाकर क्रिसमस और नए साल के जश्न का मूड मौसम बिगाड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: क्रिसमस की छुट्टियों में बड़ा बदलाव, अब लगातार 5 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक है, लेकिन अरब सागर से नमी आने से बादल छा गए। इससे सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर में धूप तेज नहीं हो सकी। दिन में लोग सर्दी से राहत के लिए धूप में खड़े हुए, लेकिन धूप ज्यादा असरदार नहीं थी।

इसके चलते अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस( डिसे) दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिसे कम रहा। लेकिन रात का तापमान सामान्य से 0.7 डिसे अधिक दर्ज हुआ। रात में ठंड दो दिन ही रही। न्यूनतम तापमान 6.5 डिसे बढक़र 7.8 डिसे पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 22.6 डिसे घटकर 22 डिसे पर आ गया।

यह भी पढ़ें: महाकाल के दर्शन करते ही मुंबई के भक्त ने तोड़ दिया दम

26 के बाद कंपकपाएगी सर्दी, कोहरा भी छाएगा
जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ 25 दिसंबर को कमजोर पड़ जाएगा। इससे अरब सागर से नमी आना बंद होगी। हवा का रुख भी उत्तर दिशा से हो जाएगा। यह हवा कश्मीर की बर्फीली ठंडक लेकर आएगी। जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। कोहरा छाने से दिन में भी सर्दी रहेगी।

वर्तमान में अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, जिससे नमी की मात्रा बढ़ी है। यह घेरा भी कमजोर पड़ जाएगा।

अधिकतम तापमान-22.0 डिसे
न्यूनतम तापमान-7.8 डिसे

यह भी पढ़ें: 48 घंटों में बिगड़ेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन तक होगी झमाझम बरसात

पारे की चाल
समय तापमान
05:30 9.6
08:30 9.8
11:30 19.0
14.30 21.4
17:30 18.4

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़