उज्जैन

डाक से आएगा महाकाल और ओंकारेश्‍वर का प्रसाद, शुरु हुई पोस्‍टल सेवा

Mahakal- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नागरिकों के हित में भारतीय डाक व्यवस्था ने अपनी सार्थक भूमिका सिद्ध की है

2 min read
Feb 24, 2026
Mahakal and Omkareshwar Prasad will arrive by post

Mahakal- उज्जैन के महाकाल और ओंकारेश्‍वर का प्रसाद अब भारतीय डाक विभाग के माध्यम से घर घर आ सकेगा। इसके लिए पोस्‍टल सेवा शुरु हुई। उज्‍जैन में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सेवा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उज्जैन के दर्शनीय स्थलों के पिक्टोरियल पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया और मध्‍यपद्रेश के उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले डाक नायकों का सम्‍मान भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नागरिकों के हित में भारतीय डाक व्यवस्था ने अपनी सार्थक भूमिका सिद्ध की है।

मंगलवार को उज्जैन में शिप्रा नदी किनारे स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड में ग्रामीण डाक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता केंद्रीय संचार मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने की। सम्मेलन में बताया कि मध्‍यप्रदेश में 16 हजार 800 से ज्यादा ग्रामीण डाक सेवक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी में टेट्रा पैक में फ्री दूध बांटेगी सरकार, राज्य के नए बजट में बड़ा प्रावधान

महाकालेश्‍वर तथा ओंकारेश्‍वर की प्रसादी डाक से

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा भारतीय डाक विभाग से उज्‍जैन के श्री महाकालेश्‍वर मंदिर तथा श्री ओंकारेश्‍वर ज्‍योर्तिलिंग मंदिर की प्रसादी आमजन तक पहुंचाने के लिए पोस्‍टल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक हमारे सैनिक तथा हमारी ताकत है।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सम्मेलन में कहा कि सभी ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्य हैं। हमने डाक विभाग को तक‍नीकी रूप से सुदृढ बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। हमारा संकल्‍प है कि देश के डाक विभाग को विश्‍व की सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में स्‍थापित करेंगे।

केंद्रीय विद्यालयों में ग्रामीण डाक सेवकों के बच्चों को भी प्रवेश मिलेगा

डाक सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश में 30 करोड़ पोस्ट ऑफिस बचत खातों को खुलवाने तथा उनमें लगभग 22 लाख करोड़ की रुपए की राशि जमा कराने में उनकी महत्‍वपूर्ण भूमिका है। आज पूरे देश में 3 करोड़ 80 लाख सुकन्या समृद्धि खाते हैं, जो हमारे ग्रामीण डाक सेवकों ने खुलवाए हैं। देश में 2 करोड़ पासपोर्ट बनवाने में तथा 15 करोड़ से अधिक आधार कार्ड वितरण में भी डाक सेवकों ने महत्‍वूर्ण भूमिका निभाई है। अब केंद्रीय विद्यालयों में ग्रामीण डाक सेवकों के बच्चों को भी प्रवेश मिलेगा। डाकघरों को मुनाफे का केंद्र बनाया जाएगा। पार्सल वितरण क्षेत्र में अब महत्वपूर्ण भूमिका डाक घरों द्वारा निभाई जाएगी। डाक विभाग में डिजिटल सिस्टम, ट्रैकिंग सिस्टम अपनाए जाएंगे। सामग्री वितरण शत-प्रतिशत रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। दुर्गम क्षेत्रों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की भी सेवाएं ली जाएगी। विभाग अब ड्रोन का भी उपयोग करेगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय महिला बाल विकास राज्‍य मंत्री सावि‍त्री ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्‍यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, महापौर मुकेश टटवाल सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

एमपी में 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों-कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जारी की एडवाइजरी
Updated on:
24 Feb 2026 09:10 pm
Published on:
24 Feb 2026 09:09 pm
Also Read
View All