उज्जैन

महाकाल की तीसरी आंख, अद्भुत नजारा देखने उमड़ पड़े भक्त

सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में हुए दर्शन
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2021, 10:53 AM IST
mahakal_ujjain.jpg

उज्जैन. 22 नवंबर को अगहन यानि मार्गशीर्ष माह का पहला सोमवार है. इस दिन महाकाल मंदिर में अद्भुत नजारा दिखाई दिया. मंदिर में स्थापित भगवान महाकाल को तीसरी आंख लगाई गई। यह नजारा देखने महाकाल के भक्त उमड़ पड़े. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को तीसरी आंख लगाने के साथ ही सोमवार का दिन और खास बना दिया गया.

सोमवार को सुबह महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्म आरती के दौरान महाकाल का श्रंगार किया गया. उनको तीसरी आंख लगाई गई। इसके साथ ही महाकाल को फूलों का जूड़ा भी पहनाया गया। सिर पर चांदी का मुकुट पहनाया और बाबा महाकाल को सेवंती, मोगरा और गुलाब की माला पहनाई गई। कई अन्य फूलों की माला के साथ ही उन्हें रुद्राक्ष की माला भी चढ़ाई गई।

आज निकलेगी महाकाल की सवारी
सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की मार्गशीर्ष (अगहन) माह की पहली सवारी भी निकलेगी. कोविड-19 के प्रतिबंध हटने के बाद महाकाल की यह पहली सवारी होगी जोकि परंपरागत मार्ग से निकाली जाएगी। कार्तिक और मार्गशीर्ष (अगहन) माह में महाकाल की कुल चार सवारियां निकाली जाती हैं. इस क्रम में यह तीसरी सवारी है जोकि आज शाम 4 बजे निकलेगी। इसके बाद एक और सवारी निकलेगी।

Published on: