30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन साल से एक ही क्लास में, स्टूडेंट ने जताई नाराजगी

छात्रों ने किया जबर्दस्त हंगामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 21 Nov 2021, 9:21 AM IST

college-student.png

भोपाल. मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल छात्रों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। २०० से अधिक छात्रों ने माता मंदिर स्थित मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में जमकर नारेबाजी की और तोड़फ़ोड़ भी कर दी। हंगामे को देखते हुए स्टाफ ने पुलिस को बुला लिया।

छात्रों का कहना है कि पैरामेडिकल कॉलेजों (मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी, जबलपुर) में छात्रों ने वर्ष 2019 में एडमिशन लिया था। कुछ महीने बाद से ही कोविड-19 महामारी के कारण संबद्ध विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा आयोजित नहीं की गई। अब तीसरा साल शुरू हो गया है, लेकिन हम अभी तक उसी क्लास में हैं। कई बार परीक्षाओं की तिथि घोषित की गई लेकिन परीक्षा नहीं हो सकी।

छात्र गुलशन राय ने बताया कि पैरामेडिकल कॉलेजों में छात्रों ने वर्ष 2019 में एडमिशन लिया था। अब तीसरा साल शुरू हो गया है, लेकिन परीक्षा नहीं हुई। विभागीय अधिकारी लगातार परीक्षा टाल रहे हैं. परीक्षा आयोजित करने के संबंध में पहले भी कई बार आश्वासन दे चुके हैं. कई बार आश्वस्त करने के बाद अब वे एक दिसंबर से परीक्षा लेने का कह रहे हैं।

Must Read- सरकार ने बच्चों के लिए की घोषणा, अफसरों ने रोक लिए 12 सौ करोड़ रुपए

विरोध प्रदर्शन का यह भी आधार
कुछ दिन पहले ही मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर द्वारा नर्सिंग छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया गया। कोर्ट के आदेश पर यह निर्णय लिया गया। हालांकि पैरामेडिकल के लगभग 20 हजार छात्रों को जनरल प्रमोशन नहीं दिया गया। पैरामेडिकल छात्र भी 2-3 साल से इसी प्रकार की लेटलतीफी और अनियमिताओं का शिकार हुए।