उज्जैन

एमपी की सबसे बड़ी कार्ययोजना, 940 करोड़ में 500 km बिछाई जाएगी लंबी पाइपलाइन

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने शहर को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इसके तहत शहर की जलप्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 940 करोड़ की अब तक की सबसे बड़ी कार्ययोजना तैयार की है।

3 min read
Mar 09, 2025
CM Mohan Yadav on

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने शहर को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इसके तहत शहर की जलप्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 940 करोड़ की अब तक की सबसे बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। इसमें 500 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। 14 नई पानी की टंकियां बनेंगी और 250 एमएलडी क्षमता के पांच नए वाटर फिल्टर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। खास बात यह कि कार्ययोजना को 12 मार्च को होने वाले निगम के विशेष समेलन में रखा जाएगा। जहां से स्वीकृति मिलने के उपरांत टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

महाकाल लोक(Mahakal lok) के बाद बढ़ते उज्जैन के लिए जरूरी पेयजल व्यवस्था को लेकर 940 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है। इससे शहर की जलप्रदाय व्यवस्था को और बेहतर बनेगी। दरअसल, शहर में अब भी कई जगह 50 साल पुरानी पाइप लाइन डली है, तो बढ़ते शहर के मान से पर्याप्त पानी की टंकियां भी मौजूद नहीं है। वहीं 9 लाख की आबादी वाले शहर के साफ पानी देने के लिए पर्याप्त फिल्टर प्लांट भी नहीं हैं।

इस योजना से शहर में पर्याप्त प्रेशर से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा तो उन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी आसानी से पानी पहुंच सकेगा। इस योजना में सिंहस्थ क्षेत्र को भी शामिल किया है। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही स्प्रिचुअल सिटी के लिए ऑउटलेट दिया जाएगा।

250 एमएलडी क्षमता के बनेंगे फिल्टर प्लांट

अब भी पानी साफ करने के लिए 135 एमएलडी क्षमता के तीन प्लांट हैं। नई कार्ययोजना में दोगुने से ज्यादा यानी 250 एमएलडी क्षमता के प्लांट स्थापित होंगे। हरियाखेड़ी में 40 और 60 एमएलडी, अंबोदिया 70 एमएलडी, गऊघाट पर 30 और 50 एमएलडी के दो प्लांट स्थापित होंगे। ऐसे में शहर में करीब 375 एमएलडी क्षमता के फिल्टर प्लांट उपलब्ध होंगे।

940 करोड़ की पेयजल योजना को सिंहस्थ 2028 से पहले पूर्ण किया जाएगा। इससे सिंहस्थ-2028 में आने वाले लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं को साफ पानी मिलेगा। योजना के जल्द टेंडर होकर काम शुरू हो, इसके लिए 12 मार्च को विशेष समेलन बुलाया गया है। समेलन के एजेंडे में पेयजल कार्ययोजना स्वीकृति पर मुहर लगेगी। महापौर मुकेश टटवाल द्वारा एमआइसी की प्रत्याशा में पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है।

शहर में बेहतर होगी जलप्रदाय व्यवस्था

जलप्रदाय व्यवस्था को बेहतर करने 940 करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार की है। इसमें पूरे शहर में पाइप लाइन डालने, 250 एमएलडी क्षमता के 5 फिल्टर प्लांट तो 14 नई टंकी तैयार करेंगे।मनोज मौर्य, प्रभारी व उपायुक्त पीएचई

सुदढ़ होगी व्यवस्था

जलप्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह महत्वपूर्ण कार्ययोजना है। इससे श्हरवासियों के साथ ही सिंहस्थ के दौरान भी लाखों श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। -कलावती यादव, अध्यक्ष, नगर निगम

इधर, एक दिन छोड़कर जलप्रदाय की तैयारी

गंभीर डैम में तेजी से कम हो रहे पानी को लेकर शहर में एक दिन छोडक़र जलप्रदाय की तैयारी की जा रही है। संभवत: 20 मार्च बाद शहर में जलप्रदाय व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। जलकार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा का कहना है, गंभीर डैम का निरीक्षण कर जानेंगे कि पानी की उपलब्धता कितनी है। इसी आधार पर जलप्रदाय व्यववस्था का प्रस्ताव तैयार करेंगे। एमआइसी और सदन में रखने के उपरांत ही एक दिन छोड़कर जलप्रदाय का फैसला लेंगे।

खासियत

  • 500 किमी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
  • 14 नई पानी की टंकियां बनाई जाएंगी।
  • 250 एमएलडी क्षमता के 5 नए फिल्टर प्लांट बनेंगे।
  • सिंहस्थ 2028 से पहले कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य।
Published on:
09 Mar 2025 03:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर