उज्जैन

Ujjain news: नई सौगात की तैयारी, शहर में चलेंगी नई एसी बसें, संचालन कंपनी और रूट तय

Public transport: शहर में जल्द 100 एसी सिटी बसों का संचालन शुरू, बस डिपो तैयार होने का किया जा रहा इंतजार।
2 min read
Aug 13, 2026
Public transport: डिपो तैयार होने का इंतजार (Photo Source - Patrika)
Public transport: डिपो तैयार होने का इंतजार (Photo Source - Patrika)

Ujjain news: एमपी के उज्जैन शहर में जल्द वातानुकूलित सिटी बसों का संचालन शुरू होगा। इसके लिए चार में से तीन जरूरतें लगभग पूरी हो चुकी है और इंतजार सिर्फ बस डिपो तैयार होने का है। संभावना है कि अगले चार महीने में एसी सिटी बसें सड़क पर आएंगी इस सड़क पर दौड़ती नजर सिस्टम को पूरी तरह बदल देगी। धार्मिक और पर्यटन नगरी होने के बावजूद वर्षों से शहर की अपनी कोई शासकीय लोक परिवहन व्यवस्था नहीं है।

पीएम ई-बस सेवा योजना अंतर्गत शहर को 100 एसी बस स्वीकृत हुई है लेकिन लंबे समय से इनके संचालन को लेकर कागजी प्रक्रिया ही चल रही है। अच्छी बात यह है कि लंबे इंतजार के बाद अब कुछ महीनों में यह यात्री बस सेवा शुरू होने की संभावना है। यह सेवा मुख्यमंत्री परिवहन योजना के अधीन इसके अंतर्गत उज्जैन में बस संचालन के लिए गठित कंपनी के सीइओ की जिम्मेदारी यूडीए सीइओ संदीप सोनी को दी गई है। सोनी के अनुसार, ई-बस सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है और कुछ महीनों में इनके पूर्ण होते ही सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी।

शहर को मिली 100 ई-बस

पीएम ई-बस योजना अंतर्गत उज्जैन को पहले ही 100 ई-बस आवंटित हुई हैं। इनके संचालन इनमें 30 नौ मीटर व 70 बस सात मीटर लंबी हैं। इनके संचालने के लिए सरकार की ओर से एजेंसी नियुक्त की जा चुकी है।

भोपाल व इंदौर के बाद उज्जैन का नंबर

हाल ही में भोपाल में ई-बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। पहले चरण में वहां 10 बसे ऑनरोड की गई है। इसके बाद जल्द ही इंदौर में इसे शुरू करने की तैयारी है। संभावना है कि इंदौर के बाद तीसरा नबंर उज्जैन शहर का रहे।

अभी प्रोजेक्ट की यह स्थिति

  1. संचालनः बस सेवा शुरू करने के लिए पहला जरूरी कम्पोनेंट इसकी संचालन व्यवस्था है। राज्य स्तर से टेंडर जारी होने के बाद संचालन एजेंसी का निर्माण हो चुका है। ग्रीन सेल नामक कंपनी को यह जिम्मेदारी दी है।
  2. किराया संग्रहण : टिकट फेयर कलेक्शन के लिए भी पृथक से एजेंसी रहेगी। शासन स्तर पर टेंडर होकर प्रक्रिया प्रचलित है।
  3. आधारभूत सुविधा : बसों के संचालन के लिए बस डिपो, ई-बस चार्जिंग स्टेशन आदि की आवश्यक हैं। मक्सीरोड स्थित सिटी बस के पुराने डिपो को ही इसके लिए तैयार किया जा रहा है। काम की गति धीमी है। अभी डिपो व चार्जिंग स्टेशन का कार्य लगभग 40 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। कार्य पूरा होने से पहले सेवा शुरू नहीं की जा सकती है।
  4. रूटः कितनी बसें किस रूट पर चलेंगी इसका पूर्व निर्धारण आवश्यक है। रूट निर्धारण का कार्य पूरा हो चुका है।
Updated on:
13 Aug 2026 05:56 pm
Published on:
13 Aug 2026 05:56 pm