2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ujjain Shahi Masjid: मीनार में हादसे के बाद पूर्व सदर को आया हार्ट अटैक, जेल से बाहर आते ही मौत

Ujjain Shahi Masjid Minar accident:उज्जैन में शाही मस्जिद के मीनार का हिस्सा हटाते समय हादसा हो गया। इसी बीच जेल से बाहर मस्जिद की ओर से याचिकाकर्ता और पूर्व सदर अरशद रहमानी का निधन हो गया।
2 min read
Google source verification
Ujjain Shahi Masjid Minar accident Former Sadar arshad rehmani suffers heart attack

Ujjain Shahi Masjid Minar accident: पूर्व सदर अरशद रहमानी को आया हार्ट अटैक (फोटो सोर्स- Patrika)

Ujjain Shahi Masjid Minar accident: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन की पुरानी मस्जिदों में से एक शाही मस्जिद के एक हिस्से की ध्वस्तीकरण कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई की बीच एक हादसे में मीनार का हिस्सा नीचे गिर गया जिससे मस्जिद की छत को क्षति पहुंची। इसी बीच 28 सितंबर को हुए उप्रदव के दौरान गिरफ्तार किए गए पूर्व सदर अरशद रहमानी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। जेल से बाहर आने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था।

मस्जिद की ओर से याचिकाकर्ता थे अरशद

बता दें कि, मस्जिद के हिस्से को हटाने के विरोध में 28 सितम्बर को हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने शाही मस्जिद के पूर्व सदर अरशद रहमानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 30 सितंबर की शाम को आरोपी जमानत से छूट घर पहुंचा था। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। देर रात को परिजन उसे लेकर चरक पहुंचे थे परंतु उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर हार्ट अटैक से निधन बता रहे हैं। बता दें कि, अरशद रहमानी ही मस्जिद की ओर से याचिकाकर्ता है।

सोशल मीडिया की जांच, 80 से ज्यादा अकाउंट ब्लॉक

इधर, 28 सितंबर को मस्जिद का हिस्सा हटाने के दौरान हुए उप्रदव के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब तक 8 एफआईआर में 34 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 24 गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल और सीडीआर की जांच कर रही है। साइबर की टीम सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही है। इनसे लगातार अफवाहें फैलाने वाले कंटेंट सामने आ रहे थे, पुलिस ने अब तक करीब 80 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक किया गया है। इनमें से अधिकतर इंस्टाग्राम अकाउंट शामिल है। जो बाहरी प्रदेश से भी संचालित हो रहे थे।

प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान हादसा

छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान हादसा हो गया। प्रशासन ने मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के लिए सुबह करीब 6.45 बजे क्रेन मंगवाई थी। मीनार को हटाने की प्रक्रिया के दौरान क्रेन का बेल्ट टूट गया। इसके बाद मीनार का हिस्सा छत की दिशा में जा गिरा। इससे मस्जिद की छत को नुकसान पहुंचा। मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से अपुष्ट जानकारी और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। मामला गुरूवार सुबह का बताया जा रहा है।