उज्जैन

Holiday: खुश खबरी! सावन में इन डेट्स पर रहेगी छुट्टी

Holiday: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के विशेष आयोजन के कारण आज रविवार को खोले गए स्कूल, 22 जुलाई से 2 सितंबर तक सावन सोमवार को स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2024, 11:26 AM IST
school holiday
उज्जैन में आज रविवार को खुले स्कूल, कल से हर सावन सोमवार को रहेगी छुट्टी।

School Holiday: सोमवार से सावन का महीना शुरू हो गया है। इसके चलते उज्जैन में आज रविवार के दिन भी सभी निजी और सरकारी स्कूल खुले रहे। वहीं अब सावन सोमवार को होने वाले महाकाल के विशेष आयोजन के चलते उज्जैन में 22 जुलाई से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में प्रत्येक सोमवार का अवकाश घोषित कर दिया गया है। आम दिनों में मंगलवार से रविवार तक सभी स्कूलों में नियमित पढ़ाई जारी रहेगी।

रविवार को लगेगा स्कूल

प्रत्येक सावन सोमवार को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने उज्जैन के सभी निजी और प्राइवेट स्कूलों में सोमवार के अवकाश का आदेश जारी कर दिया है। वहीं रविवार को होने वाली छुट्टी रद्द कर दी गई है। यानी अब सोमवार की छुट्टी होगी तो रविवार को सभी स्कूल नियमित रूप से संचालित होंगे।

संबंधित खबरें:-

बता दें कि सावन महीने (Sawan Month) में बाबा महाकाल (Mahakal) की सवारी (mahakal ki sawari) को लेकर यह फैसला लिया गया है। यह व्यवस्था 22 जुलाई से 2 सितंबर तक बनी रहेगी। क्योंकि महाकाल की अंतिम या शाही सवारी (Shahi Sawari) 2 सितंबर को निकाली जाएगी।

महाकाल की सवारी के दौरान बंद किए जाते हैं कई रास्ते

दरअसल महाकाल की सवारी (Mahakal ki Sawari) में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। भारी भीड़ के कारण कई रास्ते बंद किए जाते हैं। किसी को परेशानी न हो इसलिए हर साल यह निर्णय लेते हुए हर सावन सोमवार को स्कूल बंद कर दिए जाते हैं। यही कारण है कि उज्जैन में आज रविवार 21 जुलाई के दिन स्कूल खोले गए और नियमित पढ़ाई जारी रही। वहीं अब 22 जुलाई से 2 सितंबर तक प्रत्येक सावन सोमवार (Sawan Somwar) को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Updated on:
21 Jul 2024, 11:26 AM IST
Published on: