
सीएम मोहन यादव ने X पर दी गुरु पूर्णिमा की बधाई
Guru Purnima 2024: रविवार को गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के अवसर पर इंदौर में कई बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इंदौर के दौरे पर हैं। वे सुबह 10.30 बजे हवाई सफर कर इंदौर पहुंचेंगे। यहां 11 बजे यूनिवर्सिटी सभागृह में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे। वे यहाँ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागृह में आयोजित गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे हवाई मार्ग से ही भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
उधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प पर इंदौर जिले में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की विशेष मौजूदगी में कम्पेल के विद्यालय में गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। गुरु पूर्णिमा से एक दिन पहले ये आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री सिलावट ने गुरुजनों का सम्मान किया और स्कूली बच्चों को कॉपी और स्टेशनरी आदि उपयोगी सामग्री भी वितरित की। उन्होंने बच्चों को गुरुजनों का महत्व भी बताया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एमपी सीएम मोहन यादव ने X पर ट्विट कर गुरु पूर्णिमा की बधाई दी है। इसमें उन्होंने लिखा है कि- गुरुबिन भव निधी तरै न कोई...
गुरु के बिना जीवन निरर्थक है, ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है... उन्होंने आगे लिखा कि मुझे जनसेवा और लोककल्याण की प्रेरणा देकर अपने प्रदएश की प्रगति के लिए सद्मार्ग दिखाने वाले समस्त गुरुजनों के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं।
यहां जानें सीएम मोहन यादव का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Updated on:
21 Jul 2024, 9:14 AM IST
Published on:
21 Jul 2024, 9:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.