उज्जैन

केंद्रीय कृषि मंत्री ने की महाकाल से प्रार्थना, ‘जितना जल्दी हो सके खत्म कराएं किसान आंदोलन’

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने महाकाल मंदिर में प्रार्थना की कि, वो जल्द से जल्द किसान आंदोलन को खत्म कराएं।

2 min read
केंद्रीय कृषि मंत्री ने की महाकाल से प्रार्थना, 'जितना जल्दी हो सके खत्म कराएं किसान आंदोलन'

उज्जैन/ मध्य प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन भाजपा विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर यहां महाकाल मंदिर पहुंचे। तोमर ने यहां महाकाल से प्रार्थना की कि, वो जल्द से जल्द किसान आंदोलन को खत्म कराएं। इससे पहले भाजपा विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में अपने भाषण के दौरान मंत्री तोमर ने कहा कि, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को किसान बिल की कोई जानकारी ही नहीं है। बता दें कि, कृषि मंत्री ने महाकाल की शयन आरती में हिस्सा लिया था।


किसानों को लेकर कही ये बात

भाजपा विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया बातचीत के दौरान राहुल के नेतृत्व में विपक्ष कमजोर हो रहा है। जो परिवार के लिए राजनीति करते हैं, उनको किसी और के लिए बोलने का अधिकार नही है। सरकार पूरी संवेदनशीलता रखते हुए किसानों के संबंध में चर्चा कर रही है। सरका की ओर से भी प्रस्ताव दिया गया है कि, अगर वो चर्चा करेंगे, तो हम भी आगे बढ़ेंगे। बता दें कि, मंत्री तोमर के साथ उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे।


BJP के प्रशिक्षण शिविर में ये बोले शिवराज

बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी पहुंचे, यहां उन्होंने विधायकों को टिप्स देते हुए कहा कि, आप गहराई के साथ प्रदेश की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति का अध्ययन कीजिए। अपने विचार-परिवार को समझिए और इस बात पर चिंतन कीजिए कि समाज ने आपको जनप्रतिनिधि चुना है, तो आपके सामाजिक दायित्व क्या हैं। हमें इस बात पर गर्व है कि, हम उस दल के विधायक हैं, जिसकी प्रेरणा राष्ट्रवाद है। लक्ष्य अंत्योदय है और मंत्र सुशासन है। हम सभी को मिलकर एक गौरवशाली, वैभवशाली, समृद्धशाली और शक्तिशाली भारत बनाना है।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निकाली बाइक रैली- Video

Published on:
14 Feb 2021 03:03 pm
Also Read
View All