उज्जैन

‘बेबी जॉन’ की सफलता के लिए महाकाल के दर पर पहुंचे वरुण धवन

Ujjain Mahakal Temple : जाने-माने फिल्म अभिनेता वरुण धवन, साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका और डाइरेक्टर एटली मंगलवार अल सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Dec 2024, 10:47 AM IST
Varun Dhawan, Ujjain Mahakal Temple

Ujjain Mahakal Temple : जाने-माने फिल्म अभिनेता वरुण धवन(Varun Dhawan), साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका और डाइरेक्टर एटली मंगलवार अल सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। पारंपरिक भस्म आरती में सभी सेलिब्रिटी शामिल हुए। सभी ने भगवान महाकाल(Ujjain Mahakal Temple) का आशीर्वाद लिया और अपनी आगामी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की।

महाकाल का ध्यान

अभिनेता वरुण धवन समेत सभी स्टार्स ने मंदिर के नंदी हॉल में करीब 2 घंटे तक बाबा महाकाल का ध्यान किया। आरती के बाद सभी ने जल चढ़ाकर पूरे विधि-विधान से महाकाल की पूजा अर्चना की। मीडिया से बातचीत के दौरान वरुण ने कहा कि यहां आकर भस्म आरती देखने और पूजा करने का बहुत अच्छा अनुभव हुआ। हमने भगवान से प्रार्थना की है कि हमारी फिल्म दर्शकों को पसंद आए।

बता दें कि अभिनेता वरुण धवन, साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका के साथ सोमवार देर शाम इंदौर पहुंचे थे। इस दौरान पूरी टीम शहर के निजी सिनेमा हाल में फिल्म प्रमोशन के लिए मौजूद रही। तीनों कलाकारा फैंस से मिले और फिल्म देखने के लिए अपील की।

Updated on:
24 Dec 2024, 10:47 AM IST
Published on: