26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो कॉल उठाना युवक को पड़ा भारी, युवती ने दोस्ती के नाम पर किया कांड

रात के वक्त मोबाइल चले रहे व्यक्ति को क्या पता था कि वे जिस युवती से चैटिंग कर रहे हैं, वो दोस्ती का हाथ बढ़ाने की आड़ में सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाने का जाल बुन रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 24 Dec 2024, 9:59 AM IST

cyber crime

Photo- Patrika

Cyber Crime : रात के वक्त मोबाइल चले रहे व्यक्ति को क्या पता था कि वे जिस युवती से चैटिंग कर रहे हैं, वो दोस्ती का हाथ बढ़ाने की आड़ में सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाने का जाल बुन रही है। सेक्सटॉशर्न गैंग ने उनके न्यूड वीडियो बना यूट्यूब से हटाने के बदले पैसों की मांग कर दी। परेशान होकर पीड़ित ने क्राइम ब्रांच में शिकायत कर दी।

ये भी पढें - खुशखबरी, नए साल पर तीन राज्यों से जुड़ेगा एमपी, सफर होगा आसान

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, सोमवार को पीड़ित व्यक्ति ने सेक्सटॉर्शन की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को उन्हें फोन पर मैसेज आया, जिसमें किसी युवती ने ‘हेलो’ लिखा था। कुछ देर चली चैटिंग के बाद अनजान युवती ने दोस्ती की बात कही। व्यक्ति ने दोस्ती की अनुमति दी तो बात वीडियो कॉल तक पहुंच गई।

पीड़ित ने अनजान नंबर से वीडियो कॉल उठाया तो पता चला कि उसमें न्यूड युवती दिखाई दी। इसके बाद युवती ने उक्त वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर खाता नंबर भेज पैसों की मांग कर दी। फोन कटते ही पीड़ित के पास अनजान ने कॉल कर कहा कि वह यूट्यूबर बात कर रहा है।

वीडियो अपलोड होने से बचाना है तो साढ़े सात हजार भेजो। बाद में पीड़ित के पास फिर अनजान नंबर से कॉल आया। बात करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताया। कहने लगा कि तुहारे खिलाफ युवती शिकायत करने आई है, तुहें जेल जाना होगा। इसलिए पैसा जमा कर दो। परेशान पीड़ित ने शिकायत की है। क्राइम ब्रांच ने जांच कर रही है।

पुलिस की सलाह

पुलिस के अनुसार, यह एक तरह का सेक्सटॉर्शन फ्रॉड है। देश के कुल साइबर अपराध में 25 प्रतिशत सेक्सटॉर्शन अपराध होता है। इस तरह के कॉल आने पर तत्काल 1930 और क्राइम ब्रांच पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाएं।