26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी, नए साल पर तीन राज्यों से जुड़ेगा एमपी, सफर होगा आसान

जनवरी में आम जनता को बड़ी सौगात मिलेगी। यहां से राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और उज्जैन सहित 36 रूट की बसों का संचालन होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 24 Dec 2024, 9:39 AM IST

indore isbt

Indore ISBT : ट्रैफिक समस्या खत्म करने के लिए बसों के संचालन को शहर से बाहर करने पर फोकस किया जा रहा है। उसमें आइएसबीटी कुमेड़ी अहम भूमिका निभाएगा, जो लगभग बनकर तैयार हो चुका है। जनवरी में आम जनता को बड़ी सौगात मिलेगी। यहां से राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और उज्जैन सहित 36 रूट की बसों का संचालन होगा। इसको लेकर कलेक्टर आज बस ऑपरेटरों से बात करेंगे।

ये भी पढें -नए साल में त्योहार और जयंतियों पर 22 छुट्टियां, 68 दिन का ऐच्छिक अवकाश

एमआर-10 के पास 5.82 हेक्टेयर जमीन पर इंदौर विकास प्राधिकरण ने 100 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट की तर्ज पर फूल एसी आइएसबीटी(Indore ISBT) बस स्टैंड तैयार किया है। छोटा-मोटा काम शेष है, जो साल के अंत में पूरा हो जाएगा। जनवरी से संचालन शुरू करने की योजना है, जिसके पहले कलेक्टर आशीष सिंह तैयारी में जुट गए हैं। इसके चलते सिटी बस ऑफिस में बस ऑपरेटरों की बैठक बुलाई है, जिसमें आइडीए सीईओ रामप्रसाद अहिरवार और आरटीओ प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढें - पश्चिमी विक्षोभ का असर, प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

बैठक में आज रखा जाएगा प्लान

राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और उज्जैन सहित कुल 36 रूट की बसों का संचालन यहां से होगा, प्लान मंगलवार की बैठक में पेश किया जाएगा। बस ऑपरेटरों से संचालन को लेकर चर्चा करेंगे कि वे क्या सुविधाएं चाहते हैं, जिस पर मंथन किया जाएगा। बस स्टैंड के शुरू होने के बाद सारी गतिविधियां यहीं से होंगी। आइएसबीटी कुमेड़ी से 1400 बसों का संचालन किया जा सकता है, जिसमें 70 हजार यात्री नियमित सफर करेंगे।

एक नजर कुमेड़ी बस स्टैंड पर

-क्षेत्रफल: 5.82 हेक्टेयर
-लागत: 100.60 करोड़
-बसों का संचालन: 1400 प्रतिदिन
-यात्री प्रतिदिन: 70 हजार
-सुरक्षा: सीसीटीवी व सुरक्षा गार्ड
-वातानुकूल व्यवस्था: बस स्टैंड का हाल, रेस्टोरेंट, दुकानें व कार्यालय
-पार्किंग: अंडरग्राउंड
-कनेक्टिविटी: मेट्रो ट्रेन से

महाराष्ट्र रूट की बसें हो चुकी हैं बाहर

मालूम हो, प्रशासन और आरटीओ ने सख्ती करके मुंबई, पुणे और नासिक के अलावा अन्य रूट की लग्जरी बसों के संचालन को शहर से बाहर कर दिया है। उन्हें नायता मुंडला के आइएसबीटी से बसों के संचालन की अनुमति दी थी। हालांकि बड़े ट्रेवल्स संचालक अपने निजी स्थानों से बसें संचालित कर रहे हैं।

बेसमेंट में है बड़ी पार्किंग

यहां सभी सुविधाएं मिलेगी। बेसमेंट में 350 कार पार्क हो सकेंगी। इसके अलावा टू व फोर व्हीलर गाड़ियों की बड़ी पार्किंग ग्राउंड फ्लोर पर भी रहेगी। यात्री अपनी गाड़ी रखकर बस में सवार हो सकेंगे। पूरा बस स्टैंड सीसीटीवी कैमरों से लेस होगा। उसकी निगाह से कोई बच नहीं पाएगा। हर आने जाने वाले पर नजर होगी।