मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को साल में 13 आकस्मिक अवकाश(Holiday List 2025 )मिलते हैं, इसी प्रकार सरकार की ओर से जो ऐच्छिक अवकाश घोषित होते हैं, उसमें से सिर्फ तीन ही मिलते हैं, जो जरूरत के हिसाब से कर्मचारी लेता है। कोरोना काल के बाद से पांच दिन वर्किंग होने से कर्मचारियों को शनिवार को अवकाश मिलने लगा हैं, इसमें भी सरकारी कार्यालयों में ड्यूटी समय में बढ़ोतरी की गई है।